फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha chunav 2019: BJP MP Udit Raj joins Congress, meets Rahul Gandhi, may contest from UP

टिकट कटने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए उदित राज, बोले- भाजपा में गूंगा-बहरा बने रहना पड़ता है

Wed, 24 Apr 2019 06:45 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 24 Apr 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019: BJP MP Udit Raj joins Congress, meets Rahul Gandhi, may contest from UP
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संग भाजपा सांसद उदित राज - फोटो : twitter@inc

विज्ञापन

उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद उदित राज कांग्रेस में शामिल हो गए। पिछले 24 घंटे से जारी सियासी घटनाक्रमों के बीच बुधवार सुबह उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संग मुलाकात की। महासचिव केसी वेणुगोपाल, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल होने की औपचारिकता पूरी करने के बाद उदित राज ने भाजपा पर खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को दलित वोट तो चाहिए, लेकिन दलित नेता नहीं। 




उन्होंने स्वीकार किया कि भाजपा टिकट देती तो चुनाव लड़ता। टिकट कटने की वजह यह है कि दो अप्रैल 2018 को जब दलित सड़कों पर आए, तो मैंने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 2014 में रामनाथ कोविंद मेरे पास आए थे। कहा कि मेरा कुछ कराइए। वह भी टिकट चाहते थे, लेकिन नहीं दिया। वह चुप रहे तो उन्हें राष्ट्रपति बना दिया गया। हो सकता है, मैं चुप रहता तो मुझे भी पीएम बना देते। मैं गूंगा-बहरा बन कर नहीं रह सकता। 
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि अगर मुझे पहले बता दिया गया होता तो इतना कष्ट ना होता। पार्टी को इतना कष्ट क्यों करना पड़ा कि नामांकन के आखिरी दिन एक बजे नाम की घोषणा करनी पड़ी। पहले कह देते तो मुझे कोई तकलीफ नहीं होती। किराएदार हूं, बात मान लेना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकीदार से डॉक्टर और फिर चौकीदार बने थे उदित

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से टिकट कटने के बाद भाजपा नेता और सांसद उदित राज ने पहले चौकीदारी छोड़ी, उसके बाद वापस भी ले ली। मतलब ये कि भाजपा से उम्मीदवारी खारिज हो जाने के बाद पहले उन्होंने अपने ट्विटर परिचय में चौकीदार डॉ. उदित राज से 'चौकीदार' शब्द हटाकर डॉ. उदित राज कर दिया। लेकिन कुछ ही घंटे के बाद 'चौकीदार' शब्द वापस जुड़ गया। माना जा रहा है कि, भाजपा से कोई आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने ये फैसला किया होगा।


उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से उनका टिकट काटकर गायक हंस राज हंस को उम्मीदवार बनाया गया है। ताजा हालात देखते हुए भाजपा से उदित राज की विदाई लगभग तय मानी जा रही थी। उन्होंने सुबह ही एलान कर दिया था कि अगर उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो वो पार्टी छोड़ देंगे। बुधवार सुबह आखिरकार ऐसा ही हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed