फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: BJP President Amit Shah Campaign in Munger Bihar

बिहार के समस्तीपुर में बोले अमित शाह, राहुल क्या कोई भी गांधी नहीं हटा पाएगा अफ्स्पा?

Wed, 24 Apr 2019 05:23 PM IST
Trainee Trainee भाषा, मुंगेर
भाषा, मुंगेर Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 24 Apr 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: BJP President Amit Shah Campaign in Munger Bihar
अमित शाह का राहुल पर हमला - फोटो : Amar Ujala

कांग्रेस पर आतंकवाद के खिलाफ कमजोर रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि राजग सरकार ने बिहार को गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, लूटतंत्र आधारित राजद के जंगलराज से बाहर निकाला और हम अगले पांच वर्ष में बिहार को पूर्ण विकसित राज्य बनाने की दिशा में प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रहे हैं। मुंगेर में राजग प्रत्याशी जदयू के ललन सिंह के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, लूटतंत्र और विकास से विमुख सरकार ही राष्ट्रीय जनता दल की पहचान रही है।

विज्ञापन


अमित शाह ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि एयरस्ट्राइक के बाद दो जगह मातम था। एक पाकिस्तान में, वहां होना भी चाहिए। दूसरा राहुल बाबा एंड कंपनी गठबंधन वालों के यहां। उधर पाकिस्तान के आतंकवादी मरे उसमें आपके चेहरे का नूर क्यों गायब हो गया है? क्या ममेरे, चचेरे भाई लगते हैं?
विज्ञापन


लालू प्रसाद की पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा ‘‘आपको वह जंगलराज याद है? उस जंगलराज से आपको तब मुक्ति मिली, जब नीतीश बाबू और सुशील मोदी की सरकार बनी। बिहार के अंदर सुशासन और विकास का काम एनडीए ने किया। उन्होंने जोर दिया कि बिहार में नीतीश कुमार, सुशील मोदी और नरेन्द्र मोदी की जो तिकड़ी है वह अगले 5 साल में बिहार को पूर्ण विकसित राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सवा लाख करोड़ रुपये बिहार को देने का वादा किया था और मुझे गर्व है कि इसमें से एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये के काम शुरू भी हो गये हैं । पूर्ववर्ती राजद सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब भी बिहार में लालू-राबड़ी के जंगलराज की याद आती है तो जनता सहम जाती है। लालू-राबड़ी की सरकार भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, गुंडागर्दी, जातिवाद और विकास से विमुख सरकार थी।

उन्होंने कहा कि विश्व में आज प्रमुख मुद्दा आतंकवाद बन गया है। देश की सुरक्षा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रमुखता दी है । आपके चौकीदार ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संप्रग सरकार पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि 2014 से पहले भारत आतंकवाद का शिकार था लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उसका जवाब नहीं दिया।

उन्होंने जोर दिया कि आज भारत आतंक का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा हमसे पूछते हैं कि हमारी सरकार ने बिहार के लिए क्या किया? उन्होंने कहा ‘‘हम राहुल गांधी से कहना चाहते हैं कि हमें तो सिर्फ पांच साल हुए हैं। कांग्रेस की सरकार ने तो 55 साल राज किया है, उन्होंने बिहार के लिए क्या किया?

शाह ने कहा कि 55 साल तक देश में कांग्रेस का शासन था, 15 साल तक बिहार में लालू-राबड़ी का जंगलराज था, इन वर्षों में बिहार के लिए क्या हुआ ? उन्होंने जोर दिया कि भाजपा की सरकार बनने के बाद देश के 50 करोड़ गरीबों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ढेर सारी योजनाएं लाएं हैं। भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि देश में पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण जहां भी वह गये, सब जगह मोदी-मोदी की आवाज सुनाई देती है। इससे स्पष्ट है कि देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।

समस्तीपुर में पूछा- कोई भी गांधी नहीं हटा पाएगा अफ्स्पा

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज बिहार के दौरे पर हैं। समस्तीपुर में एक चुनावी सभा में शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि

कश्मीर के अंदर सुरक्षा बल और सेना की सुरक्षा के लिए अफ्स्पा का कानून बना है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि अफ्सपा का कानून हटाएंगे। मैं राहुल बाबा से कहने आया हूं कि अफ्स्पा कानून आपके पूरे जीवन में नहीं हटेगा, आपके बाद भी जो गांधी आएगा वो भी नहीं हटा पाएगा।

 

उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत माता का मुकुट है। कश्मीर हिंदुस्तान का अभिन्न अंग है। महामिलावट के नेता कश्मीर को भारत से अलग करना चाहते हैं। इसके लिए इन्हें हमारी जान के ऊपर से जाना होगा। अमित शाह इससे पहले मुंगेर में रैली को संबोधित किया था। जहां उन्होंने राजद पर जमकर हमला किया था।

समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए की ओर से लोजपा के रामचंद्र पासवान चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि महागठबंधन अशोक राम को यहां से उतारा है। समस्तीपुर में 29 अप्रैल को मतदान होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed