फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election Chunav live updates 2019 election news in Hindi 1 May BJP Congress

चुनावी हलचल : मसूद पर दिग्विजय का बयान, घोषणा से क्या होता है, भारत-पाक पीएम जता रहे हैं दोस्ती

Thu, 02 May 2019 12:35 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 02 May 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Chunav live updates 2019 election news in Hindi 1 May BJP Congress
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala

चार चरणों के चुनाव के बाद देश की 70 फीसदी लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। अब पांचवें चरण के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां जारी है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, महागठबंधन, सपा-बसपा गठबंधन समेत हर छोटे बड़े दल जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रम में लगे हैं। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी।

विज्ञापन

01 मई: दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-- 

-गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करना बड़ी कामयाबी है। इसके लिए भारत पिछले एक दशक से प्रयासरत था।



- मध्यप्रदेश के भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने पर बयान दिया है। उनका कहना है कि मसूद को वैश्विक आतंकी ठहराए जाने की घोषणा से क्या होता है, जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दोस्ती जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि दाऊद इब्राहिम, मसूद अजहर और हाफिज सईद को तत्काल भारत को सौंप देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 


-चुनाव प्रचार पर तीन दिन की पाबंदी के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का बयान आया है। उन्होंने कहा- कोई बात नहीं, चुनाव आयोग के फैसले का सम्मान करती हूं।





-जयपुर रैली में पीएम मोदी का भाषण, यूएन ने आतंकी मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये देश की बहुत बड़ी जीत है। आज भारत दुनिया में दहाड़ रहा है। ये नया भारत है। अभी तो शुरुआत है, आगे देखिए क्या होता है। नया भारत सशक्त भारत है, ये साबित हो गया है।हमने पाकिस्तान में घुसकर मारा है। देर आए दुरुस्त आए।  नामदारों ने मसूद अजहर को लेकर मजाक उड़ाया था। 

 




-चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, भोपाल से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर के चुनाव प्रचार करने पर तीन दिन की रोक लगाई, कल सुबह 6 बजे से आदेश लागू। प्रज्ञा ने बयान दिया था उन्हें बाबरी विध्वंस पर गर्व है।  

-दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का आजादपुर में रोड शो।

 




-चुनाव आयोग ने नवजोत सिंह सिद्धू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के लिए नोटिस थमाया है। कांग्रेसी नेता और पंजाब सरकार में मंत्री सिद्धू ने 17 अप्रैल को अहमदाबाद की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी। चुनाव आयोग ने इस पर सिद्धू से कल शाम छह बजे तक जवाब मांगा है।

 





-मध्य प्रदेश के इटारसी में बोले पीएम मोदी, धमाकों के बाद श्रीलंका की सरकार ने सबसे पहले जाकिर नाइक का टीवी चैनल बंद किया। ये वह जाकिर नाइक है जिसके साथ एक बार दिग्गी राजा (दिग्विजय सिंह) दिखे थे। डूब मरो कांग्रेस वालों। सोचिए, कांग्रेस वालों को आपके मोदी से इतनी नफरत हो गई है कि वो मोदी को मारने तक के सपने देखने लगे हैं। 

 




वाराणसी में तेज बहादुर का नामांकन रद्द होने पर बोले अखिलेश यादव, वे लोग राष्ट्रवाद के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उन्हें एक सैनिक का सामना करना चाहिए। जिन लोगों ने उन्हें नौकरी से हटाया, क्योंकि उन्होंने खाने की शिकायत की थी, उन लोगों को कैसे देशभक्त कहा जा सकता है। 

SP's Akhilesh Yadav on Varanasi candidate's nomination rejected: When they are asking for votes in the name of nationalism, they should have faced a soldier. People who dismissed him from his job because he complained about food, how can those people be called real patriots?

 

बाराबंकी में राहुल गांधी: मायावती जी और अखिलेश यादव जी का कंट्रोल नरेंद्र मोदी जी के हाथ में  है। ये याद रखिए कि नरेंद्र मोदी जी मुंझ पर दबाव नहीं डाल सकते। मोदी जी, सपा-बसपा पर दबाव डाल सकते हैं। 
 


-वाराणसी से तेज बहादुर का नामांकन रद्द किए जाने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी, एक जवान से डर गए। उन्होंने ट्वीट किया कि इतिहास में ऐसे कम मौक़े होंगे जब उस देश का जवान अपने पीएम को चुनौती देने को मजबूर हो। पर इतिहास में ये पहला मौका है कि एक प्रधानमंत्री एक जवान से इस कदर डर जाए कि उसका मुकाबला करने की बजाए तकनीकी गलतियां निकाल कर नामांकन रद्द करा दे। मोदी जी, आप तो बहुत कमजोर निकले। देश का जवान जीत गया। 
 



-वाराणसी से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार तेज बहादुर यादव का नामांकन रद्द। तेज बहादुर ने कहा- मेरा नामांकन गलत तरीके से रद्द किया गया है। मुझे कल शाम 6.15 सबूत पेश करने को कहा गया था, हमने पेश भी किया, फिर भी मेरा नामांकन रद्द कर दिया गया। हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।  तेजबहादुर के वकील राजेश गुप्ता ने कहा- हमसे जो दस्तावेज मांगे गए थे हमने दिए, इसके बावजूद नामांकन रद्द कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।  
 


उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पीएम मोदी:
एक बार पंडित नेहरू जब कुंभ में आए तो अव्यवस्था के कारण भगदड़ मच गई थी, हजारों लोग मारे गए थे, लेकिन सरकार इज्जत बचाने के लिए, पंडित नेहरू पर कोई ना लग जाए, इसलिए उस समय की मीडिया ने ये दिखाने की बहादुरी नहीं दिखाई। 
 



-उत्तर प्रदेश में चुनावी रैलियों के लिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी होने की खबर है। खराबी आने के बाद पीएम के प्रतापगढ़ में हेलिकॉप्टर की इमेर्जेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि इसमें पीएम मोदी सवार नहीं थे। 

-हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का राहुल पर हमला:
कहा— कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को कहती है कि गलती से भी राहुल गांधी के नाम से वोट मत मांगना। जिस व्यक्ति पर उनकी पार्टी के लोग विश्वास नहीं कर रहे, उस पर जनता क्या विश्वास करेगी। 
 



-शिवसेना के 'बुर्का बैन' प्रस्ताव पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हिंदुत्ववादी ताकतें संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। चाहे कोई बुर्का पहने या जींस पहने ये हर लोगों का बुनियादी अधिकार है। शिवसेना से आप इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। इस तरह के बयानों से मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन हुआ है और इसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
 



-पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी ने विश्वास नगर इलाके में चुनाव प्रचार किया। जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत उन्होंने लोगों से मुलाकात की और मंदिर में पूजा भी की।
 



-मध्य प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे कंप्यूटर बाबा कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद कृष्णम के लिए हठ योग पर बैठे हैं। खबरों के अनुसार, देशभर से आए साधु संत भी पदयात्रा से पहले कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के लिए विशाल हट योग करेंगे। मालूम हो कि प्रमोद कृष्णन को कांग्रेस ने लखनऊ में गृहमंत्री और भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह के खिलाफ मैदान में उतारा है। 

-राम की नगरी में पहली बार पहुंचे पीएम मोदी
कहा कि वह अयोध्या आकर धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि हमारे देश के 40 करोड़ से ज्यादा श्रमिक भाई-बहनों की इन पार्टियों ने कभी परवाह ही नहीं की। श्रमिकों और गरीबों को वोटबैंक में बांटकर इन लोगों ने सिर्फ अपना और अपने परिवार का फायदा कराया। मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि बहनजी ने बाबा साहेब के नाम का केवल इस्तेमाल किया है, जबकि उनके सिद्धांतों के खिलाफ काम किया है। वहीं सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लोहिया जी का नाम का इस्तेमाल करने वाली समाजवादी पार्टी सरकार ने भी यूपी में कानून व्यवस्था चरमरा दी। 
 



-मां सोनिया के प्रचार को रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी
मां सोनिया गांधी के प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली पहुंचीं। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में बुरी तरह हारने जा रही है। उन सीटों पर, जहां कांग्रेस मजबूत है, हमारे प्रत्याशी कड़ी चुनौती दे रहे हैं और कांग्रेस जीत रही है। जहां हमारे उम्मीदवार थोड़े हल्के हैं, वहां हमने ऐसे उम्मीदवार दिए हैं, जो भाजपा का वोट काटें। 

-कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने नरेंद्र मोदी को चुनाव आयोग के क्लिन चिट देने पर निराशा जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट किया कि चुनाव आयोग के दो नियम नहीं हो सकते। एक पीएम मोदी के लिए और दूसरा बाकी देश के लिए। जाहिर होता है कि देश में चुनाव मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट पर नहीं बल्कि मोदी कोड ऑफ कंडक्ट पर हो रहे हैं। 
 


-पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान होने वाली हिंसा को रोकने के लिए केंद्रीय सुरक्षाबलों को कमान सौंपी गई है। पांचवे चरण के चुनाव के लिए केंद्रीय सुरक्षाबलों की कुल 578 कंपनियों की तैनाती तय कर दी गई है। पश्चिम बंगाल के स्पेशल पुलिस पर्यवेक्षक ने बताया कि इन कंपनियों के अलावा 142 क्विक रिस्पॉन्स टीम(QRT) भी तैनात रहेंगे, जो हिंसा की खबर पर तुरंत मौके पर पहुंचेंगे। 

-बुरका पर बैन लगाने के शिवसेना के प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि बुरका पहनने वाली हर महिला आतंकवादी नहीं हैं। अगर वे आतंकवादी हैं तो उनका बुरका हटाना चाहिए।  बुरका पहनना एक परंपरा है और महिलाओं को इसका अधिकार है। उन्होंने कहा कि भारत में बुरका पर बैन नहीं होना चाहिए। 
 


-चक्रवाती तूफान 'साइक्लोन' के संभावित खतरों को देखते हुए ओडिशा के 11 जिलों से हटाई गई आदर्श आचार संहिता। मंगलवार को इसी मसले पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक चुनाव आयोग से मिलने दिल्ली आए थे। उन्होंने मतदान की तिथि भी आगे बढ़ाने का आग्रह किया था। चुनाव आयोग ने फिलहाल पुरी, भद्रक, बालासोर समेत 11 जिलों में आचार संहिता हटा ली है। 
 


-केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि पीएम मोदी महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर चलने वाले सच्चे अनुयायी हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी शब्द महात्मा गांधी से नहीं, बल्कि फिरोज गांधी से आया है। फिरोज के जवाहर लाल नेहरू के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। उनको गांधी सरनेम प्रयोग करने का अधिकार नहीं था, लेकिन उन्होंने सोचा कि यह गांधी शब्द उन्हें आदर-सम्मान दिलाएगा, इसलिए उन्होंने इसे अपने नाम के साथ जोड़ लिया। 
 



-नंदयाल के सांसद और जन सेना पार्टी के उम्मीदवार एसपीवाई रेड्डी का मंगलवार रात हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग उनके आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
 



-समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने लखनऊ में एक रैली के दौरान कहा कि पीएम मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि देश का रखवाला देश के साथ गड़बड़ कर रहा है। जया ने कहा कि रखवाले की जिम्मेदारी बहुत जरुरी है और बहुत अहम है। इस देश में इस वक्त जो माहौल है, जो रखवाला है, वही देश के साथ गड़बड़ कर रहा है। 

 


-चुनाव आयोग ने गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वाघानी के चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे यानि कि तीन दिन का बैन लगाया है। यह प्रतिबंध कल शाम चार बजे से लागू होगा। उनपर बीते सात अप्रैल को सूरत के अमरोली में चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप है। 

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। अयोध्या के गोसाईगंज में भी प्रधानमंत्री की रैली है। उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर और कौशांबी में रैलियां करने के बाद वह मध्यप्रदेश जाएंगे। वहां होशंगाबाद में शाम पांच बजे रैली करने के बाद वह राजस्थान जाएंगे। राजस्थान में रात करीब आठ बजे जयपुर में रैली करेंगे। 

-अयोध्या में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की भी रैली होगी। अखिलेश यादव और मायावती जनसभा को संबोधित करेंगे। 

-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को दिल्ली में चुनावी रैलियां करेंगे। शाह प्रत्याशियों के समर्थन के लिए वसंत कुंज और नई दिल्ली क्षेत्र में जनसभा संबोधित करेंगे, जबकि राजनाथ सिंह शास्त्री पार्क में मनोज तिवारी और गौतम गंभीर के समर्थन में विशाल जनसभा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed