फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2024 Political Reactions on Rahul Gandhi statement on EVMs news in hindi

Congress, 'हम एक शक्ति के खिलाफ लड़ रहे', राहुल के बयान पर भाजपा और कांग्रेस में तकरार, BJP ने किया पलटवार

Mon, 18 Mar 2024 11:22 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 18 Mar 2024 11:22 AM IST
सार

राहुल गांधी के शक्ति वाले बयान का पलटवार करते हुए भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से साफ है कि उन्हें मतदाताओं पर भरोसा नहीं है। वह अनादर के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Political Reactions on Rahul Gandhi statement on EVMs news in hindi
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार - फोटो : ANI

विस्तार

राहुल गांधी ने राविवार को शिवाजी पार्क में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र गांधी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने पीएम मोदी को चेतावनी देते हुए कहा कि वह (पीएम मोदी) ईवीएम, ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग के बिना लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि लोग सोचते हैं कि हम एक राजनीतिक दल से लड़ रहे हैं। यह सच नहीं है।हम एक शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस सांसद के इस बयान पर भाजपा ने नेताओं ने पलटवार किया है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने किया पलटवार 
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के शक्ति वाले बयान पर भाजपा नेता नलिन कोहली ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी के बयान से साफ है कि उन्हें मतदाताओं पर भरोसा नहीं है। वह अनादर के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने (जनता) पीएम मोदी को दो बार वोट दिया, क्योंकि उन्होंने उन्हें प्रधान सेवक के तौर पर देखा है, जिन्होंने पूरे देश को अपना परिवार है।" 
विज्ञापन

राहुल गांधी के इस बयान पर महाराष्ट्र के भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हिंदू धर्म एक ऐसी शक्ति है, जो पूरी दुनिया को एकसाथ ला सकती है। जिस तरह से राहुल गांधी ने पीएम मोदी और हिंदू धर्म के बारे में कहा, लोग उन्हें नहीं छोड़ेंगे।"


रविवार को रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने यह तक कह दिया था कि पीएम मोदी उनसे डरते हैं। राहुल गांधी की इन टिप्पणियों का कांग्रेस समेत कई अन्य पार्टियों के नेताओं ने समर्थन भी किया है।


पीएम मोदी पर कांग्रेस नेताओं का आरोप 
राहुल गांधी के शक्ति वाले बयान का कांग्रेस नेता उदित राज ने समर्थन किया। उन्होंने कहा, "यह देश का मुद्दा बन गया है। राजा की जान ईवीएम, ईडी, सीबीआई और आईटी में। ईडी और सीबीआई से लोग डरने लगे हैं और वे या तो राजनीति छोड़ रहे हैं या फिर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यही बात व्यवसायियों पर भी लागू होता है। हम लंबे समय से ही ईवीएम के मुद्दे पर संघर्ष कर रहे हैं।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed