फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2024: PM narendra modi addresses public meeting in Telangana News and update

Telangana: 'कांग्रेस और इंडी गठबंधन का तीसरा फ्यूज उड़ा', करीमनगर में विपक्षियों पर बरसे PM मोदी

Wed, 08 May 2024 10:47 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करीमनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करीमनगर Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 08 May 2024 10:47 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना और हमारा पूरा देश संभावनाओं से भरा हुआ है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने पूरे शासनकाल में हमारे लोगों की क्षमता को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: PM narendra modi addresses public meeting in Telangana News and update
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है। अब तक तीन चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। इसके साथ ही धुआंधार चुनाव प्रचार का दौर भी जारी है।इसकी मिसाल है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। वह आज तेलंगाना पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने करीमनगर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन


एनडीए तेजी से विजय रथ को आगे ले जा रही
पीएम मोदी ने कहा, 'कल देश में तीसरे चरण का चुनाव पूरा हो गया है। तीसरे फेज में कांग्रेस और इंडी गठबंधन का तीसरा फ्यूज उड़ गया है। अभी चार चरण का चुनाव बाकी है। जनता के आशीर्वाद से भाजपा और एनडीए तेजी से विजय रथ को आगे ले जा रही है। यहां आपने भाजपा सांसद की जीत पहले ही सुनिश्चित कर दी है। कांग्रेस की हार यहां इतनी पक्की है कि बहुत मुश्किल से वो किसी को चुनाव लड़ने के लिए मना पाई। बीआरएस का यहां कोई अता-पता ही नहीं है।'
विज्ञापन


तेलंगाना के लोगों ने पिछले 10 सालों में मेरे काम को देखा
उन्होंने आगे कहा, 'तेलंगाना के लोगों ने पिछले 10 सालों में मेरे काम को देखा है। आपके एक वोट ने भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया। आप के एक वोट से अनुच्छेद 370 समाप्त हुआ और जम्मू कश्मीर में शांति एवं समृद्धि सुनिश्चित हुई। आपके एक वोट ने भारत को रक्षा आयातक से रक्षा निर्यातक बना दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी बड़ी संख्या में आपकी उपस्थिति हमारे प्रति आपके प्यार का प्रमाण
मोदी ने कहा, 'मैंने बहुत साल तक गुजरात में काम किया है। सारे चुनाव मैं वहां जीत जाता था। लेकिन गुजरात में भी अगर मोदी को सुबह 10 बजे बड़ी रैली करनी है तो मैं कभी नहीं कर पाता था और इतनी बड़ी संख्या में आपकी उपस्थिति हमारे प्रति आपके प्यार और समर्थन का प्रमाण है।'
 
हमारा पूरा देश संभावनाओं से भरा हुआ
उन्होंने कहा, 'तेलंगाना और हमारा पूरा देश संभावनाओं से भरा हुआ है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने पूरे शासनकाल में हमारे लोगों की क्षमता को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया। कांग्रेस पार्टी ने हमारी अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया, कृषि और कपड़ा क्षेत्रों को नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस ही देश में समस्याओं की सबसे बड़ी जननी है।'

तेलंगाना को भ्रष्ट चंगुल से बचाने की जरूरत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'भाजपा 'राष्ट्र-प्रथम' के सिद्धांत पर चलती है। लेकिन दूसरी ओर, कांग्रेस और बीआरएस तेलंगाना में 'परिवार-प्रथम' सिद्धांत पर चलती है। कांग्रेस और बीआरएस पूरी तरह से परिवार द्वारा, परिवार के लिए, परिवार के लिए हैं। ये दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कांग्रेस और बीआरएस को कौन जोड़ता है? कांग्रेस और बीआरएस को भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति और जीरो गवर्नेंस का मॉडल जोड़ती है। इसलिए, हमें तेलंगाना को इन पार्टियों के भ्रष्ट चंगुल से बचाने की जरूरत है।'
 
कांग्रेस ने पीवी नरसिम्हा राव का अपमान किया
उन्होंने आगे कहा, 'परिवार प्रथम की इसी नीति के कारण कांग्रेस ने पीवी नरसिम्हा राव का अपमान किया, यहां तक कि उनकी मृत्यु के बाद उनके शव को कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश से भी वंचित कर दिया। भाजपा-एनडीए सरकार ने पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देकर उनका सम्मान किया।'
 
कांग्रेस और बीआरएस का कॉमन कैरेक्टर करप्शन
पीएम मोदी ने कहा, 'करप्शन एक ऐसी फेविकोल है जो कांग्रेस और बीआरएस का कॉमन कैरेक्टर है। ये दोनों एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं लेकिन, बैकडोर से दोनों एक ही करप्शन सिंडिकेट का हिस्सा हैं। बीआरएस वाले कांग्रेस पर कैश फॉर वोट का आरोप लगाते थे लेकिन जब तक वे सत्ता में रहे कभी जांच कराई क्या? कांग्रेस जब विपक्ष में थी तो बीआरएस पर कालेश्वरम घोटाले का आरोप लगाती थी, ये आए दिन हंगामा भी करते थे। इतने दिन से कांग्रेस की यहां सरकार है लेकिन कोई जांच नहीं कराई।'

 
अंबानी, अडानी को गाली देना बंद कर दिया
उन्होंने कहा, 'पिछले पांच सालों से कांग्रेस के शाहजादे दिन-रात एक ही माला जपते थे...'पांच उद्योगपति', 'अंबानी', 'अडानी'...लेकिन जब से चुनाव घोषित हुआ है, इन्होंने अंबानी, अडानी को गाली देना बंद कर दिया है...क्यों? मैं कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहता हूं कि उन्हें अडानी, अंबानी से कितना माल उठाया है? काला धन के बोरे भर के रुपए मारे हैं? कांग्रेस पार्टी को चुनाव के लिए उन उद्योगपतियों से कितना 'प्राप्त' हुआ है?'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed