फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2024 Congress Alliance Committee Meets Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi Latest News in Hindi

Lok Sabha Election: 'जीतना है तो भुलाने होंगे आपसी मतभेद, आंतरिक विवाद सार्वजनिक होने से रोकें', खरगे की नसीहत

Fri, 05 Jan 2024 09:26 AM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 05 Jan 2024 09:26 AM IST
सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान 66 दिन में 6,713 किलोमीटर से अधिक की यात्रा बसों के जरिए और पैदल तय की जाएगी। इसमें 110 जिले, लगभग 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा क्षेत्र शामिल होंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Congress Alliance Committee Meets Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi Latest News in Hindi
Lok Sabha Elections 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होना होगा। उन्होंने पार्टी के आंतरिक विवादों को सार्वजनिक न करने की भी नसीहत दी। खरगे ने बीते दिन यानी गुरुवार को राहुल गांधी, सभी पार्टी महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और राज्यों में कांग्रेस विधानसभा दल के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र में 10 साल की अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भावनात्मक मुद्दे उठा रही है। हर मुद्दे में वे जानबूझकर कांग्रेस को शामिल करते हैं। हमें एकजुट होकर लोगों के सामने जमीनी मुद्दों पर भाजपा के झूठ, फरेब और गलत बातों का मुंहतोड़ जवाब देना है। खरगे ने नेताओं से अपने मतभेद दूर करने, आंतरिक मुद्दों को मीडिया में न उठाने और एक टीम के रूप में काम करने को कहा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रात-दिन परिश्रमकर 2024 के लोकसभा के चुनावों में हम लोग वैकल्पिक सरकार देने में सक्षम होंगे। जहां हम कमजोर हैं, वहां कुछ खास जनाधार वाले लोगों और सीटों की पहचान होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप सभी पार्टी के आंख और कान हैं। आप जानते हैं कि जो कुछ हमें करना है, उसके लिए अगले तीन महीने ही हमारे पास हैं, इसमें रात-दिन एक करके हमें पार्टी के लिए जी जान से जुटे रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणापत्र और सीट बंटवारे पर भी चर्चा

  1. कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति, घोषणापत्र और सीट बंटवारे पर चर्चा शुरू की। 
  2. सूत्रों ने कहा, बैठक में पार्टी ने अपनी जीत की संभावना वाली करीब आधी लोकसभा सीटों पर पूरी ताकत से ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है। 
  3. कांग्रेस कुल सीटों में से आधे से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की सोच रही है। 
  4. पार्टी ने राज्य इकाइयों से उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया शुरू करने और पहली सूची उपलब्ध कराने को कहा है।
  5. पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची बहुत जल्द घोषित होने को देखते हुए इस सप्ताह तक सभी राज्यों के लिए स्क्रीनिंग समितियों की घोषणा होने की संभावना है।
  6. पार्टी ने घोषणापत्र तैयार करने के लिए चर्चा भी शुरू की क्योंकि इस संबंध में गठित समिति की पहली बार बैठक हुई।


100 लोस सीटों से गुजरेगी यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान 66 दिन में 6,713 किलोमीटर से अधिक की यात्रा बसों के जरिए और पैदल तय की जाएगी। इसमें 110 जिले, लगभग 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा क्षेत्र शामिल होंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने पूरे देश का माहौल बदल दिया था और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी थी। यह यात्रा पार्टी और देश के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई।

इंडिया’ के नेताओं को आमंत्रित कर रही कांग्रेस
कांग्रेस विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं को यात्रा में  शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रही है और इसके लिए निमंत्रण भेजे जा  रहे हैं। रमेश ने दावा किया कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ राजनीति के लिए उतनी ही परिवर्तनकारी साबित होगी जितनी कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed