फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election 2019: Yogi Adityanat said Priyanka Gandhi's entry in politics Proof Rahul failure

प्रियंका गांधी का राजनीति में आना राहुल के नाकाम होने का प्रमाण: योगी आदित्यनाथ

Mon, 04 Mar 2019 11:50 AM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 04 Mar 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: Yogi Adityanat said Priyanka Gandhi's entry in politics Proof Rahul failure
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि प्रियंका गांधी का राजनीति में आना राहुल गांधी के नाकाम होने का प्रमाण है। उन्होंने यह बात 'अमर उजाला' अखबार से बातचीत में कही। योगी आदित्यनाथ से पूछा गया था कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने का प्रदेश की सियासत पर क्या असर पड़ेगा? इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का राहुल गांधी पर विश्वास नहीं था। उनके फेल होने पर ही कांग्रेस ने प्रियंका को आगे किया है। योगी आदित्यनाथ का कहना है कि प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में आना भारतीय जनता पार्टी के हित में रहेगा। 

विज्ञापन


'पहले ही फेल हो चुका है सपा-बसपा का गठबंधन'  

योगी आदित्यनाथ का कहना है कि जहां तक सपा-बसपा गठबंधन का प्रश्न है, यह पहले ही फेल हो चुका है। गठबंधन के दोनों दलों के नेताओं में मची भगदड़ इसे साबित करती है। जनता इसे खारिज कर चुकी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता ने सूबे में दोनों दलों को तीन-तीन बार सरकार चलाने का अवसर दिया। उन्होंने जो तबाही मचाई, जनता उसे भूली नहीं है। योगी आदित्यनाथ से पूछा गया था कि क्या वे सूबे में सपा-बसपा गठबंधन को चुनौती मान रहे हैं?
विज्ञापन


'कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में कर रहे हैं कार्य'

जब योगी आदित्यनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूपी पर पूरा फोकस होने को लेकर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के शीर्ष नेता हैं। स्वाभाविक है, उनके मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता कार्य कर रहा है। साढ़े चार साल में केंद्र सरकार ने बिना भेदभाव के हर तबके के लिए योजनाएं शुरू की हैं। इससे हर क्षेत्र को प्रधानमंत्री के दौरे की अपेक्षा है। सरकार और संगठन उस पर आगे बढ़ रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed