फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Political parties not allowed to campaign in Rajsamadhiyala village

गुजरात के इस गांव में प्रचार पर है बैन, लेकिन 95-96 प्रतिशत होता है मतदान

Sun, 21 Apr 2019 08:52 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 21 Apr 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Political parties not allowed to campaign in Rajsamadhiyala village
राजसमढियाल गांव - फोटो : ANI

गुजरात के राजकोट जिले के गांव राजसमढियाल में राजनीतिक पार्टियों के प्रचार करने की मनाही है। आप सोच रहे होंगे कि शायद यह गांव चुनाव का बहिष्कार करता है इसलिए प्रतिबंध लगा हुआ है। तो आप गलत सोच रहे हैं क्योंकि ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल यह नियम इसलिए बनाया गया है ताकि गांव का माहौल खराब न हो।

विज्ञापन

 

प्रचार से हो सकता है माहौल खराब

राजसमढियाल गांव में रहने वाले लोग अपने मताधिकार को लेकर काफी जागरूक हैं। गांव के सरपंच अशोक भाई वाघेरा ने कहा, 'जब हरदेव सिंह जडेजा सरपंच बने थे। उसी समय से चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध है। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि इससे वातावरण खराब होगा। आधे लोग इस तरफ तो आधे उस तरफ जाएंगे।'

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान करने पर लगता है जुर्माना

अशोक भाई ने आगे कहा, 'जो लोग मतदान नहीं करते हैं उनपर 51 रुपये का जुर्माना लगता है। हर बार यही कोशिश रहती है कि 100 प्रतिशत मतदान हो। मगर मतदाता सूची में ऐसे लोगों के भी नाम हैं जो मर चुके हैं और उन लड़कियों के नाम भी हैं जिनकी शादी हो गई है। यहां 95-96 प्रतिशत मतदान होता है।'



यह गांव केवल मतदान की वजह से सुर्खियां नहीं बटोरता है। बल्कि यह गुजरात का एक आदर्श गांव है। जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां कोई भी अपने घर या दुकान में ताला नहीं लगाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed