फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election 2019: NDA will announce candidates shortly in Bihar

बिहार: लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए में सुलझेगा पेच, जल्द होगी उम्मीदवारों की घोषणा

Tue, 05 Mar 2019 04:12 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 05 Mar 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: NDA will announce candidates shortly in Bihar
Narendra Modi, Nitish Kumar, Ramvilas Paswan(File Photo)

लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में एनडीए जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। भाजपा, जदयू और लोजपा में आमतौर पर सहमति बन गई है। बस कुछ छह-सात सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा जारी है। इन सीटों में वाल्मीकि नगर, महाराजगंज, दरभंगा, पटना साहिब, झंझारपुर, पाटलीपुत्र और बेगूसराय शामिल हैं । 

विज्ञापन


भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने इस बारे में पूछे जाने पर बताया कि सीटों को लेकर आमतौर पर सहमति है और जल्द ही उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में भाजपा, जदयू और लोजपा ने संयुक्त बिहार की 54 में से 40 सीटें, 2009 में भाजपा और जदयू ने 40 में से 32 सीटें तथा 2014 में भाजपा, लोजपा समेत राजग ने 31 सीटें लोकसभा सीटें जीती थीं। अब राजग में एक और इंजन नीतीश कुमार का जुड़ चुका है । अबकी बार सभी 40 सीटें जीतकर नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाएंगे।
विज्ञापन


जिन छह-सात सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर चर्चा जारी है, उनमें से अधिकांश सीटें अभी भाजपा के पास है और इनमें से कुछ सीटें जदयू और लोजपा को दी जा सकती हैं। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) और राज्यसभा सदस्य राम चंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि बिहार राजग के तीनों घटक दल लोकसभा चुनाव में किन-किन सीटों पर लड़ेंगे, इसपर चर्चा हो रही है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी । 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीटों में बेगूसराय से सांसद रहे भोला सिंह का निधन हो गया है जबकि दरभंगा से सांसद कीर्ति आजाद अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं जबकि पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी से नाराज बताया जा रहा है । वाल्मीकि नगर सीट पर 2014 तक जदयू का कब्जा था। महाराजगंज में जदयू पूर्व में जीत दर्ज कर चुकी है । झंझारपुर जदयू की पुरानी सीट है। इस पर 2014 में भाजपा को पहली बार जीत हासिल हुई थी।

गिरिराज नहीं छोड़ेंगे नवादा!

बिहार की राजधानी में लोकसभा की दो सीटें पाटलीपुत्र और पटना साहिब हैं । पाटलीपुत्र सीट पर 2009 में जदयू के डा. रंजन प्रसाद यादव जीते थे जबकि पटना साहिब सीट का शत्रुघ्न सिन्हा प्रतिनिधित्व करते रहे हैं । पटना साहिब भाजपा की परंपरागत सीट है। पाटलीपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री हैं। 



इसके अलावा आरा और काराकाट सीट को लेकर भी विचार विमर्श चल रहा है। नवादा सीट को लेकर वहां के मौजूदा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कह चुके हैं कि वह नवादा छोड़ कहीं और से चुनाव नहीं लड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed