11 'खिलाड़ियों' की टीम से वन मैन शो पर सिमटा भाजपा का घोषणापत्र, 2014 से क्या बदला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरी पन्ने यानी पेज नंबर 50 पर पहुंचेंगे तो जरूर आपको श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की छोटी तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। पांच साल पहले के कवर पेज पर नारा था- सबका साथ, सबका विकास। अब नारा है संकल्पित भारत, सशक्त भारत। पांच सालों में काफी कुछ बदल चुका है।
अब देखिए 2014 का घोषणापत्र
2019 के उलट 2014 के घोषणापत्र पर कई तस्वीरें थीं। 2019 में सिर्फ एक तस्वीर पीएम नरेंद्र मोदी की तो 2014 में पूरी टीम यानी 11 'खिलाड़ियों' की तस्वीर। इस घोषणापत्र के कवर पेज पर थे:1. अटल बिहारी वाजपेयी
2. लाल कृष्ण आडवाणी
3. राजनाथ सिंह
4. मुरली मनोहर जोशी
5. नरेंद्र मोदी
6. मनोहर पर्रिकर
7. रमन सिंह
8. सुषमा स्वराज
9. अरुण जेटली
10. शिवराज सिंह
11. वसुंधरा राजे
आज भाजपा के हर मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी, सबसे बड़ा चेहरा होते हैं। वो पार्टी के प्रचार में सबसे ऊपर जगह रखते हैं। शायद, यही वजह है कि पार्टी ने सारे चेहरों को दरकिनार कर कवर पेज पर पीएम का चेहरा रखना मुनासिब समझा, भले इसकी वजह से पार्टी को कांग्रेस के खेमे से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने कहा कि उनके कवर पर जहां जनता की तस्वीर थी, वहीं भाजपा के लिए सिर्फ चेहरा महत्वपूर्ण है।