लोकसभा चुनाव 2019 : जानिए कौन हैं हार्दिक पटेल जो कांग्रेस में हो रहे हैं शामिल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल जल्द कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर गुजरात के जामनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हार्दिक का कहना है कि वह आने वाले दिनों में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। चुनाव लड़ने को लेकर हार्दिक का कहना है कि इस बात का निर्णय कांग्रेस नेतृत्व करेगा। आइए जानते हैं कौन हैं हार्दिक पटेल
कौन हैं हार्दिक पटेल
-हार्दिक पटेल गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन से उभरे हुए नेता हैं।
-वह साधारण पटेल परिवार से आते हैं और उनके पिता भाजपा के कार्यकर्ता रह चुके हैं।
-हार्दिक सात साल पहले 31 अक्टूबर 2012 में सरदार पटेल ग्रुप (एसपीजी) में शामिल हुए।
-एसपीजी में शामिल होने के महीने बाद ही उन्हें वीरमगाम कस्बे से अध्यक्ष चुन लिया गया।
-हार्दिक के राजनीतिक सफर की शुरुआत पटेल समुदाय के लिए आरक्षण और ओबीसी दर्जे की मांग को लेकर हुई।
बीजेपी के लिए क्यों हैं वो चुनौती?
- हार्दिक सूबे में भारतीय जनता पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव में चुनौती बन सकते हैं।
-गुजरात की कुल आबादी का पांचवां हिस्सा पटेल समुदाय का है।
-पटले समुदाय को गुजरात में भाजपा का कोर वोटर माना जाता है।
-पटेल समुदाय में हार्दिक पटेल की अच्छी-खासी लोकप्रियता है।
अहमदाबाद के सहजानंद कॉलेस से हुई पढ़ाई
-हार्दिक ने अहमदाबाद के सहजानंद कॉलेज से स्नातक किया है।
-हार्दिक गुजरात के कड़ी तालुका के रहने वाले हैं।
- उन्होंने 2015 में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति का गठन किया।
- इसके बाद गुजरात में आंदोलन कर पटेलों के लिए आरक्षण की मांग की।