फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha election 2019: do you know interesting fact about george Washington election win

रोचक तथ्य: जब अमेरिका के पहले राष्ट्रपति ने चुनावी बजट को शराब खरीदने में कर दिया था खर्च

Thu, 14 Mar 2019 06:16 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 14 Mar 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: do you know interesting fact about george Washington election win
जॉर्ज वॉशिंगटन

जॉर्ज वॉशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे। उन्होंने 1758 के अमेरिकी चुनावों में अपने कैंपेन बजट को शराब खरीदने में खर्च कर दिया था। जॉर्ज 1789 से लेकर 1797 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे। जब वह 1755 में बर्गेसेस के वर्जीनिया हाउस से चुनाव हार गए तो उन्होंने जनता के बीच अपनी पहुंच को और बढा़ने की ठानी। इसके लिए जॉर्ज वॉशिंगटन ने अनोखा तरीका निकाला। उन्होंने अपने दोस्तों और जनता के बीच न सिर्फ पैसे बांटे बल्कि शराब भी बांटी गई। लोगों को तोहफे दिए गए और मनोरंजन के साधनों को उपहार में दिया गया।

विज्ञापन


जॉर्ज ने अपने चुनाव प्रचार के पैसे से बारबाडियन रम का बैरल खरीदीं। यह कहा जाता है कि जॉर्ज का बारबाडियन रम से उस वक्त लगाव हुआ जब वह अपने भाई के साथ  बारबाडोस आइलैंड की ट्रिप पर गए थे। उनके भाई को टीवी की बीमारी थी और डॉक्टरों ने गर्म वातावरण में जाने की सलाह दी थी। जॉर्ज वॉशिंगटन की आत्मकथा लिखने वाले डेनिस प्रोग ने अपनी किताब में खुलासा किया है कि 1755 में जॉर्ज अपने पहले चुनाव हारने से बहुत दुखी थे।

विज्ञापन


वह वर्गेसेस के वर्जीनिया हाउस से चुनाव लड़ रहे थे। उन्हें सिर्फ 40 वोट ही मिले। जबकि जीतने वाले प्रत्याशी को 271 वोट मिले। कहा जाता है कि जीतने वाले प्रत्याशी ने लोगों को बियर और रम की रिश्वत दी थी। इसी की देखा- देखी दो साल बाद अपने दूसरे चुनाव में जॉर्ज ने भी जनता में शराब बांटी और वह चुनाव जीत गए। इस चुनाव में जॉर्ज वॉशिंगटन को 331 वोट मिले।जॉर्ज वाशिंगटन का जन्म 1732 में वर्जीनिया की ब्रिटिश उपनिवेश में हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed