फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: congress attacks bjp and BS Yeddyurappa in press conference

कांग्रेस का आरोप, येदियुरप्पा ने राजनाथ समेत शीर्ष भाजपा नेतृत्व को दी 1800 करोड़ की रिश्वत

Fri, 22 Mar 2019 03:57 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 22 Mar 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: congress attacks bjp and BS Yeddyurappa in press conference
रणदीप सुरजेवाला
लोकसभा चुनाव 2019 की तारीख नजदीक आते-आते आरोप प्रत्यारोपों का सिलसिला और तेज हो गया है। आज कांग्रेस ने भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा पर बड़ा आरोप लगाया। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि येदियुरप्पा ने कर्नाटक का सीएम रहने के दौरान भाजपा के बड़े नेताओं को 1800 करोड़ की रिश्वत दी। नए लोकपाल के लिए ये पहला केस होगा। वहीं, येदियुरप्पा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस मोदी जी की लोकप्रियता से परेशान है।  
विज्ञापन


सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि येदियुरप्पा ने राजनाथ सिंह, अरुण जेटली और नितिन गडकरी को रिश्वत दी। सुरजेवाला ने कहा, यह सच है या झूठ? आयकर विभाग क पास 2017 से येदियुरप्पा के हस्ताक्षर वाली डायरी है। अगर ये सच है तो मोदी जी और भाजपा ने इसकी जांच क्यों नहीं करवाई।
विज्ञापन

 
पहले इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को राहुल गांधी द्वारा करने की खबरें थीं पर उनकी जगह कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय दो बार बदला गया। पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस 10.15 बजे होनी थी उसके बाद एक बजे का समय सामने आया। और आखिरकार दो बजे का समय तय हुआ। हालांकि, तय वक्त पर तब भी प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू नहीं हो सकी। 

येदियुरप्पा का पलटवार

वहीं, येदियुरप्पा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस विचारों को लेकर पूरी तरह दिवालिया हो चुकी है। ये लोग मोदी जी की लोकप्रियता से कुंठित हो चुके हैं। जंग शुरू होने से पहले ही ये हार चुके हैं। आई टी विभाग ने पहले ही साबित कर दिया है कि दस्तावेज झूठे हैं।  


उन्होंने कहा, आगामी चुनाव को देखते हुए मीडिया में स्टोरी प्लांट की गई है। कांग्रेस के आरोप झूठे हैं। मैं मानहानि का केस दायर करने के संबंध में वकीलों से भी बात कर रहा हूं।  
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed