फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: BJP Manifesto released, PM Narendra Modi attacks on Congress NYAY Scheme

घोषणापत्र जारी कर पीएम मोदी का कांग्रेस के 'न्याय' पर निशाना- एसी में बैठकर दूर नहीं हो सकती गरीबी

Mon, 08 Apr 2019 01:53 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 08 Apr 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: BJP Manifesto released, PM Narendra Modi attacks on Congress NYAY Scheme
Narednra Modi - फोटो : twitter@bjp
भाजपा का घोषणापत्र जारी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014-19 के इस कार्यकाल में हमने सामान्य मानवीय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर शासन चलाया। अब उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम क्या कर सकते हैं, वो संकल्प पत्र में लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प पत्र, सुशासन पत्र भी है। हमारा संकल्प पत्र, राष्ट्र की सुरक्षा का पत्र भी है। हमारा संकल्प पत्र, राष्ट्र की समृद्धि का पत्र भी है। 
विज्ञापन


उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस पर भी हमला बोला। कहा कि दिल्ली में एयर कंडीशन मैं बैठे लोग गरीबी को हरा नहीं सकते। गरीब ही गरीबी को परास्त कर सकता है। ये हमारा मंत्र है और इसलिए गरीबों के सशक्तीकरण पर हमने बल दिया है।
विज्ञापन


2022 जब आजादी के 75 साल होंगे तब देश के उन महापुरुषों जिन्होंने आजादी की जंग लड़ी थी, उनके सपनों का भारत बनाने के लिए हमने 75 लक्ष्य तय किये हैं। हमारे समाज में विविधताएं हैं। भाषाएं, जीवन स्तर, शिक्षा आदि की विविधता है। इसलिए विकास को मल्टीलेयर बनाने के लिए हमने अपनी योजना को संकल्प पत्र में समाहित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की समस्या दूर करने को जल शक्ति मंत्रालय

पीएम मोदी ने कहा कि देश के कई प्रदेशों में पानी की समस्या के समाधान को गंभीरता से सोचने की जरूरत है। इसलिए हम एक अलग 'जल शक्ति मंत्रालय' बनाएंगे। उन्होंने स्वच्छता का उदाहरण देते हुए कहा कि देश का विकास करने के लिए विकास को जन आंदोलन बनाने की जरुरत है और इसका सफल प्रयोग ‘स्वच्छता’ है। आज स्वच्छता एक जन आंदोलन बन गई है।

उन्होंने कहा कि देश को समृद्ध बनाने के लिए, सामान्य मानवी के सशक्तिकरण को लेकर जन भागीदारी को बढ़ाते हुए, लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देते हुए, हम वन मिशन, वन डायरेक्शन को लेकर आगे बढ़ेंगे। 

भाजपा के संकल्प पत्र पर कांग्रेस का हमला

भाजपा के घोषणापत्र को कांग्रेस ने झूठा बताया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी सच नहीं बोल सकते, इसलिए उनका घोषणापत्र भी झूठा है। वहीं, अहमद पटेल ने कहा कि पीएम मोदी को संकल्प पत्र नहीं, बल्कि माफीनामा जारी करना चाहिए था। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने घोषणापत्र से गायब मुद्दों को लेकर भाजपा पर हमला बोला। कहा कि बेरोजगारी, कालाधन, नोटबंदी जैसे मुद्दों पर कुछ नहीं लिखा है। 


इससे पहले कांग्रेस ने अपने ट्विटर एकाउंट पर अपनी और भाजपा के घोषणापत्र का कवर पेज दिखाते हुए आलोचना की। लिखा- घोषणा पत्र की तस्वीर बताती है कि हमारे लिए देश के लोग महत्वपूर्ण हैं और उनके लिए अपना चेहरा। हमारे घोषणा पत्र में देश के करोड़ों लोगों के विचारों का समावेश है, जबकि भाजपा के घोषणा पत्र में सिर्फ एक व्यक्ति के 'मन की बात'। अब देश अपने 'मन का फैसला' सुनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed