फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: BJP gives ticket to Tejasvi Surya from Bengaluru South constituency

अनंत कुमार की बंगलूरू सीट से 'युवा चेहरा' तेजस्वी मैदान में, पत्ता कटने पर तेजस्विनी भी चौंकीं

Tue, 26 Mar 2019 11:17 AM IST
sapna singla चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Tue, 26 Mar 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: BJP gives ticket to Tejasvi Surya from Bengaluru South constituency
तेजस्वी सूर्य - फोटो : social media

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री रहे दिवंगत नेता अनंत कुमार की बंगलूरू दक्षिण लोकसभा सीट से 28 वर्षीय एलएस तेजस्वी सूर्य को मैदान में उतारने की घोषणा की है। यहां तेजस्वी के खिलाफ कांग्रेस के दिग्गज नेता बीके हरिप्रसाद चुनावी मैदान में होंगे। पार्टी के इस फैसले ने अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी को भी चौंका दिया है। 

विज्ञापन


बंगलूरू दक्षिण लोकसभा सीट से भाजपा के दिवंगत नेता अनंत कुमार सांसद रहे थे। उनके निधन के बाद से ही यह सीट खाली थी। इस बार उनकी पत्नी तेजस्विनी को टिकट मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी। प्रदेश भाजपा भी तेजस्विनी को टिकट देने के पक्ष में ही थी, लेकिन घोषणा के बाद यह साफ हो गया है कि आगामी चुनावों के लिए तेजस्विनी का पत्ता कट चुका है।
विज्ञापन




पार्टी के इस फैसले को अनंत कुमार की पत्नी डॉ. तेजस्विनी ने भी चौंकाने वाला निर्णय बताया है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह पार्टी के निर्णय के साथ खड़ी हैं। अब प्रश्न नहीं पूछे जाने चाहिए। अगर हमें देशहित में हाथ बंटाना है तो हमें नरेंद्र मोदी के साथ काम करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कर्नाटक में भाजपा का लोकप्रिय चेहरा बन चुके तेजस्वी सूर्य बसावनगुड़ी के विधायक रवि सुब्रमण्यम के भतीजे और भाजपा के प्रदेश युवा मोर्चा के सचिव भी हैं। सोमवार देर रात भाजपा द्वारा की गई घोषणा के बाद तेजस्वी ने ट्वीट कर के अपनी खुशी और उत्साह जाहिर किया है।


उन्होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को धन्यवाद देते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री और सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ने एक 28 वर्षिय युवा पर विश्वास कर के उसे अपने संसदिय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है। ऐसा केवल भाजपा में ही संभव है। 

बता दें कि भाजपा ने इसके साथ ही बंगलूरू ग्रामीण के पूर्व विधायक अश्वत्थ नारायण के नाम की घोषणा की। नारायण इस सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed