फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result News Update: Election news in Hindi 20 May BJP Congress Exit poll polls

सियासी हलचल: कमलनाथ बोले, मैं एक बार फिर बहुमत साबित करने को तैयार

Mon, 20 May 2019 09:46 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 20 May 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result News Update: Election news in Hindi 20 May BJP Congress Exit poll polls
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन

2019 लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न हो गया। अब नतीजों का इंतजार है, जोकि 23 मई को आएंगे। रविवार को सातवें चरण का मतदान संपन्न होते ही विभिन्न चैनल और एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए। एनडीए को बहुमत वाले एग्जिट पोल्स को विपक्ष मानने से इंकार कर रहा है। इधर, सरकार बनाने को लेकर सभी पार्टियां अपनी रणनीति तय करने में लगी है। आज दिनभर की राजनीतिक हलचल की हर अहम जानकारी यहां पढ़ें। 

20 मई: दिनभर की राजनीतिक हलचल का अपडेट

-मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ: भाजपा पहले दिन से ही ऐसा प्रयास कर रही है। मैंने पांच महीने में चार बार बहुमत साबित किया है। वे फिर ऐसा करना चाहते हैं। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। सरकार फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है।

विज्ञापन


-आंध्र प्रदेश के सीएम और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे। 





-मध्यप्रदेश में भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर रही है। यहां अल्पमत की सरकार बैसाखी के सहारे खड़ी है। आंतरिक कलह के कारण कांग्रेस की सरकार जा रही है। फिलहाल हम यह चर्चा नहीं कर रहे कि मध्यप्रदेश में किसकी सरकार रहेगी या जाएगी, बल्कि हमारा ध्यान चुनाव के नतीजों और केंद्र में सरकार गठन की ओर है। 

 




-भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर कहा कि है राज्य सरकार अल्पमत में है। इसके साथ ही भाजपा ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग भी की है। मालूम हो कि मध्यप्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस का 114 सीटों पर कब्जा है, जबकि भाजपा ने 109 सीटों पर जीत दर्ज की थी। दो सीटों पर बसपा, जबकि पांच सीटों पर अन्य का कब्जा है। कांग्रेस यहां 116 के जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई थी, जिसके बाद भाजपा के विरोध में बसपा ने समर्थन दिया और कांग्रेस की सरकार बन पाई। यहां पढ़ें पूरी खबर

-केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने दावा किया कि वह राज्य में बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं। सबरीमाला मंदिर के मुद्दे का चुनाव पर असर नहीं हुआ है। हम सभी जानते हैं कि राज्य में किसने माहौल खराब करने की कोशिश की। 

 



-समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को बसपा प्रमुख मायावती के घर मुलाकात करने पहुंचे। 

 


-भाजपा नेता राम माधव ने यूपीए की आगामी बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव शुरू होने से पहले ही महागठबंधन फेल हो चुका था। कई दलों ने महागठबंधन बनाने की कोशिश की, लेकिन एक भी राज्य में सफलता नहीं मिली। मतदान संपन्न होने के बाद वे एक बार फिर कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जो चुनाव के पहले नहीं हो सका, वह चुनाव बाद क्या होगा?
 



-उत्तर प्रदेश:
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिफारिश को राज्यपाल राम नाईक ने स्वीकार कर लिया है। राजभर तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिए गए हैं। वह योगी मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग जन कल्याण मंत्री थे। 

 


-राजभर ने कहा कि वह इस फैसले का स्वागत करते हैं। मुख्यमंत्री ने सही फैसला लिया है। कहा कि सीएम योगी ने सामाजिक न्याय समिति का गठन किया और उसकी रिपोर्ट को एक कूड़ेदान में फेंक दिया। उनके पास इसे लागू करने के लिए अतिरिक्त समय नहीं था। मैंने उनसे सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को जल्द से जल्द लागू करने का अनुरोध किया था। 

 



-कर्नाटक के मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने रविवार को टीवी समाचार चैनलों पर राजनेताओं का मजाक उड़ाने की आलोचना की। उन्होंने टीवी चैनलों से पूछा कि क्या हम आपको कार्टून कैरेक्टर लगते हैं। उन्होंने कहा कि आप(मीडिया) हमारे नाम का दुरुपयोग करके उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं एक कानून लाने की सोच रहा हूं। आपने हम राजनेताओं के बारे में क्या सोचा है? आपको लगता है कि हम बेरोजगार हैं? क्या हम आपको कार्टून कैरेक्टर लगते हैं? आपको हर चीज को मजाकिया तरीके से दिखाने का अधिकार किसने दिया?

 

 

-सात चरणों में संपन्न हुए चुनाव के नतीजों से पहले सोनिया गांधी ने 23 मई को दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। एग्जिट पोल में निगेटिव रिपोर्ट के बावजूद विपक्ष को पूरा भरोसा है कि उन्हें इस लोकसभा चुनाव में मौका मिल सकता है। वहीं, दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू भी अपने मिशन में लगे हैं और पिछले तीन दिनों से लगातार अलग-अलग पार्टी के नेताओं से मुलाकातें कर रहे हैं। इधर  बहुजन समाज पार्टी ने स्पष्ट किया है कि बसपा प्रमुख मायावती सोमवार को लखनऊ में ही रहेंगीं और सोनिया गांधी से दिल्ली में उनके मुलाकात का कोई कार्यक्रम नहीं है।

-चुनाव खत्म होते ही राजनीतिक दलों ने सरकार बनाने को लेकर कवायद शुरू कर दी है। खासकर भाजपा एग्जिट पोल से खासी उत्साहित है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि एनडीए के सभी राजनीतिक दल दिल्ली में 21 मई, मंगलवार को एक बैठक कर सकते हैं। नई सरकार बनाने को लेकर एनडीए के नेता चर्चा करेंगे। हालांकि इस बैठक की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।


 

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी नागपुर स्थित संघ मुख्यालय पहुंचेंगे जहां वह विभिन्न मुद्दों पर उनसे चर्चा करेंगे। लोकसभा चुनाव के 23 मई को आने वाले नतीजों से पहले हो रही इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।   पढ़ें पूरी खबर


-23 मई के नतीजों का इंतजार अभी बाकी है लेकिन लगभग सभी एग्जिट पोल (Exit Polls 2019) कह रहे हैं कि एनडीए आसानी के साथ सरकार बनाने जा रही है। यूपीए को 2014 के मुकाबले भले थोड़ा फायदा पहुंचता दिख रहा हो लेकिन बहुमत के आंकड़े से वो बहुत-बहुत दूर है। 2014 के एग्जिट पोल में सबसे सटीक भविष्यवाणी करने वाले न्यूज 24-चाणक्य के पोल में एनडीए को पहले से भी कहीं ज्यादा यानी 350 सीटें मिलने जा रही हैं। वहीं यूपीए को 95 और अन्य को 97 सीटें दिखाई गई हैं।
सभी एजेंसियों के सर्वे और एग्जिट पोल जानने के लिए यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर


-सातवें चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया। रविवार की शाम छह बजे तक का आंकड़ा देखें तो 60.21 फीसदी वोटिंग हुई। बिहार मे 49.92 फीसदी और हिमाचल प्रदेश में  66.18 फीसदी वोटिंग हुई। मध्यप्रदेश में 69.38%, पंजाब में 58.81%, उत्तर प्रदेश में 54.37%, पश्चिम बंगाल में 73.05%, झारंखड में 70.5 फीसदी और चंडीगढ़ में 63.57 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed