लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होते ही एग्जिट पोल सामने आए। विभिन्न एग्जिट पोल में लोकसभा की 542 सीटों के लिए भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें दी गई हैं। एनडीए के खाते में एग्जिट पोल में सबसे ज्यादा 267- 350 सीटें आई हैं। इससे साफ है कि लगभग सभी एग्जिट पोल एक बार फिर केंद्र में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगा रहे हैं। न्यूज24-चाणक्य के सर्वे में एनडीए को सबसे ज्यादा 350 सीटें दी गई हैं। इस सर्वे में कांग्रेस को सिर्फ 95 सीटें और अन्य दलों को 97 सीटें दी गई हैं। आइए एक नजर विभिन्न सर्वे पर डालते हैं और पता करते हैं कि किस पार्टी के खाते में किस एग्जिट पोल में कितनी सीटें बताई गई हैं।
542 लोकसभा सीटों के एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत, जानें किस सर्वे में किसको मिली कितनी सीटें?
चुनाव डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 19 May 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन