{"_id":"5cb81c00bdec22143e2c7b05","slug":"lok-sabha-chunav-2019-violence-during-voting-in-west-bengal-md-salim-of-cpim-hurt","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा, सीपीएम उम्मीदवार मोहम्मद सलीम जख्मी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव 2019: बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा, सीपीएम उम्मीदवार मोहम्मद सलीम जख्मी
Thu, 18 Apr 2019 12:52 PM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के रायगंज में मतदान के दौरान हिंसा की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यहां से सीपीएम उम्मीदवार मो. सलीम को हल्की चोटें भी आई हैं। रायगंज लोकसभा क्षेत्र के इस्लामपुर में सीपीएम उम्मीदवार मो. सलीम की गाड़ी पर हमला किया गया। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ का भी आरोप है, हालांकि मो. सलीम सुरक्षित बताए गए हैं। सीपीएम ने तृणमूल कांग्रेस पर हमले का आरोप लगाया है। हिंसा के बाद स्थिति नियंत्रण के लिए अर्द्धसैनिक बलों ने लाठीचार्ज भी किया है।
सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं। स्थानीय लोगों ने जब राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर विरोध प्रदर्शन किया तो उन पर लाठी चार्ज करने की भी खबर है। उत्तरी दिनाजपुर के इस्लामपुर में शरारती तत्वों द्वारा वोटिंग से रोके जाने पर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
West Bengal: CPM candidate from Raiganj Mohammad Salim's vehicle attacked in Islampur; CPM has alleged that TMC is behind the attack. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/TrtdrU7sb7
— ANI (@ANI) April 18, 2019
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं। स्थानीय लोगों ने जब राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर विरोध प्रदर्शन किया तो उन पर लाठी चार्ज करने की भी खबर है। उत्तरी दिनाजपुर के इस्लामपुर में शरारती तत्वों द्वारा वोटिंग से रोके जाने पर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन