फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Sumitra Mahajan starts preparations to welcome new mps in lok sabha

सुमित्रा महाजन बोलीं, संसद का निचला सदन मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गया है

Fri, 03 May 2019 04:07 PM IST
Abhishek Singh भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 03 May 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Sumitra Mahajan starts preparations to welcome new mps in lok sabha
सुमित्रा महाजन - फोटो : PTI

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 17वीं लोकसभा के लिए तैयारियों की समीक्षा के वास्ते शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संसद का निचला सदन अब उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया है।

विज्ञापन


आठ बार लोकसभा सांसद रह चुकीं महाजन ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह अब निचले सदन का चुनाव नहीं लड़ना चाहतीं। उनके इस फैसले के बाद लोकसभा के अधिकारियों के साथ महाजन की यह पहली बैठक है।
विज्ञापन


बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए महाजन ने कहा कि 17वीं लोकसभा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार सांसद बनने वाले नेताओं को नियम पुस्तिका और संविधान की प्रति जैसी पुस्तकें दी जाएगी। सांसदों का रेलवे स्टेशनों और हवाईअड्डों पर अलग से स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संसद की इमारत में 24 घंटे का एक सुविधा केंद्र भी बनाया जाएगा। अस्थायी व्यवस्था के तौर पर वेस्टर्न कोर्ट में करीब 100 कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे और कोई भी होटलों में नहीं ठहरेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सदनों में 200 कमरे बुक किए जाएंगे जब तक कि राष्ट्रीय राजधानी में नए सांसदों के लिए स्थायी आवासीय व्यवस्था ना हो जाए। 


यह पूछे जाने पर कि अब लोकसभा का हिस्सा न रहने पर उन्हें कैसा लगेगा, इस पर महाजन ने कहा कि पिछले तीन दशकों से लोकसभा का सदस्य होने के कारण यह अब उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा कि मैं तीन दशकों से लोकसभा की सदस्य रही हूं। मुझे प्रतिक्रिया मिल रही है कि लोकसभा मुझे याद करेगी।

देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं और नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह का फैसला उसके बाद होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed