{"_id":"5cb83074bdec221423555c75","slug":"lok-sabha-chunav-2019-shoe-flung-on-gvl-narsimha-during-bjp-press-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच चुनाव में जूता कांड, भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीवीएल नरसिम्हा राव पर फेंका जूता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बीच चुनाव में जूता कांड, भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीवीएल नरसिम्हा राव पर फेंका जूता
Thu, 18 Apr 2019 02:27 PM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:27 PM IST
सार
- भाजपा मुख्यालय में जूता कांड
- जूता फेंकने वाले व्यक्ति का नाम डॉ. शक्ति भार्गव हो सकता है
- सुरक्षा कर्मियों ने व्यक्ति को पकड़ा
- जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा- नहीं लगा जूता
विज्ञापन
जीवीएल पर फेंका जूता
- फोटो : ANI
विस्तार
भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीवीएल नरसिम्हा राव और भूपेंद्र यादव पर एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। जिस दौरान जूता फेंका गया, जीवीएल साध्वी प्रज्ञा के भोपाल से उम्मीदवारी के बारे में जानकारी दे रहे थे। तुरंत हरकत में आते हुए, भाजपा मुख्यालय के स्टाफ ने व्यक्ति को तुरंत पकड़ा और बाहर ले गए। व्यक्ति ने बताया कि वो कानपुर का रहने वाला है। हालांकि, अभी जूता फेंकने की वजह पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति का नाम शक्ति भार्गव हो सकता है। जब सुरक्षाकर्मी उसे कमरे से बाहर ले जा रहे थे तो उसने एक विजिटिंग कार्ड उछाला जिस पर डॉ. शक्ति भार्गव लिखा हुआ था।
जीवीएल ने कहा है कि जूता फेंका जरूर गया पर उन्हें लगा नहीं। उन्होंने ये भी बताया कि जूता फेंकने वाले शख्स की जांच की जा रही है।
कौन हैं शक्ति भार्गव?
डॉ. शक्ति भार्गव कानपुर में भार्गव अस्पताल चलाते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने मां और भाई को बंगले से हटाकर कब्जा किया। कहा जा रहा है कि शक्ति भार्गव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। भार्गव अस्पताल को गिरवी रखकर ब्रिटेन में संपत्ति खरीदने की बात भी कही जा रही है। मां दया भार्गव के नाम पर तीन बंगले खरीदे। इनके यहां आयकर का छापा भी पड़ चुका है।