फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha chunav 2019: Shatrughan Sinha clarifies his statement on Mohd Ali Jinnah

'जिन्ना' वाले बयान पर शत्रुघ्न सिन्हा की सफाई, मेरी जुबान फिसल गई थी

Sat, 27 Apr 2019 03:33 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Sat, 27 Apr 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019: Shatrughan Sinha clarifies his statement on Mohd Ali Jinnah
शत्रुघ्न सिन्हा ने किया जिन्ना का जिक्र - फोटो : ANI
कांग्रेस को मो. अली जिन्ना की पार्टी बताने के बाद अब शत्रुघ्न सिन्हा ने इसे लेकर आज सफाई दी। बयान पर मचे सियासी हंगामे के बाद सिन्हा ने कहा कि मैंने कल जो भी कहा था वो स्लिप ऑफ टंग था, मेरी जुबान फिसल गई थी। मैं कहना चाहता था मौलाना आजाद, लेकिन मेरे मुंह से मो. अली जिन्ना निकल गया। 
विज्ञापन

 



कांग्रेस के टिकट पर बिहार के पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के सौसर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कह दिया था कि भारत की आजादी और विकास में जिन्ना का भी योगदान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था बयान 

कांग्रेस परिवार महात्मा गांधी से लेकर सरदार वल्लभ भाई पटेल तक, मो अली जिन्ना से लेकर जवाहर लाल नेहरू तक, इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी और राहुल गांधी तक की पार्टी है। भारत की आजादी और विकास में इन सभी का योगदान है। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी में आया हूं। और एक बार आ गया हूं, पहली और शायद आखिरी बार, अब जाने का सवाल नहीं है। 

उनके इसी बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया था और भाजपा को कांग्रेस पर हमले का मौका मिल गया। इसे लेकर कांग्रेस को अपनी तरफ से सफाई भी देनी पड़ी। हालांकि कांग्रेस ने इस बयान से पूरी तरह पल्ला झाड़ते हुए भाजपा को ही सफाई देने को कहा। 



आज पी चिदंबरम ने कहा, उनके (सिन्हा) जो भी विचार हैं, उसका स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए। कुछ दिन पहले वह भाजपा का हिस्सा था। भाजपा को बताना चाहिए कि वह इतने साल तक पार्टी का हिस्सा क्यों थे। मैं पार्टी के हर सदस्य के बयान पर स्पष्टीकरण नहीं दे सकता। सिर्फ पार्टी के आधिकारिक स्टैंड पर ही कुछ बोल सकता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed