फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lok Sabha Chunav 2019: Sadhvi Pragya releases Sankalp Patra for Bhopal Constituency

भोपाल लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रज्ञा ठाकुर ने जारी किया संकल्प-पत्र, किए ये बड़े वादे

Wed, 08 May 2019 02:46 PM IST
Trainee Trainee भाषा, भोपाल
भाषा, भोपाल Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 08 May 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Sadhvi Pragya releases Sankalp Patra for Bhopal Constituency
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : Social media

कांग्रेस के दिग्गज नेता और भोपाल लोकसभा सीट के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की तर्ज पर इस सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी इस संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए बुधवार को अपना संकल्प-पत्र जारी किया। इस संकल्प-पत्र में उन्होंने युवाओं में उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को 50 लाख रुपये तक का कर्ज बिना किसी सिक्योरिटी के देने और साल 2014 तक देश में 50,000 नए स्टार्टअप स्थापित करने में भोपाल को प्रोत्साहन के लिए संगठित प्रयास का वादा किया है।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रज्ञा ने इसमें किसान कल्याण का लक्ष्य सुनिश्चित करने के साथ-साथ देशभर में वेयरहाउस नेटवर्क के तहत भोपाल को वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक हब बनाने का वादा किया है। इसमें राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड और खुदरा कारोबार की वृद्धि के लिए राष्ट्रीय खुदरा व्यापार नीति का लाभ भोपाल में सुनिश्चित करने की बात शामिल है।
विज्ञापन


भोपाल में अपना संकल्प-पत्र जारी करने के बाद प्रज्ञा ने संवाददाताओं को बताया कि यह संकल्प-पत्र केवल अंश मात्र है, इसमें और भी चीजें जुड़ती रहेंगी।

ज्ञा वर्ष 2008 में हुए मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर हैं। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में रहने के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रताड़ना के कारण चुनाव प्रचार के लिए गलियों में नहीं जा पा रही हूं। अब आज से बाइक पर बैठकर प्रचार करूंगी। इसके बाद, वह बाइक पर पीछे की सीट पर बैठकर भोपाल की गलियों में चुनाव प्रचार करने निकल गईं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed