राजीव गांधी पर पीएम के हमले से भड़के राहुल, कहा- मोदीजी, आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी की टिप्पणी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कड़ा जवाब दिया है। अपने पिता पर पीएम मोदी के निशाना साधने के बाद राहुल और प्रियंका ने ट्वीट कर अपना गुस्सा निकाला है। पहले राहुल ने ट्वीट कर चेतावनी दी और फिर प्रियंका ने इसे पीएम मोदी की सनक और शहादत का अपमान बताया है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
शहीदों के नाम पर वोट माँगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने कल अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया। जवाब अमेठी की जनता देगी जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी। हाँ मोदीजी ‘यह देश धोकेबाज़ी को कभी माफ नहीं करता’।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 5, 2019विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा कि शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने कल अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया। जवाब अमेठी की जनता देगी, जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी। हां मोदीजी! यह देश धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता।
प्रियंका से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि मोदी जी लड़ाई खत्म हो गई है, आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं और मेरे पिता को बीच में लाने पर भी आप नहीं बच पाओगे।
Modi Ji,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 5, 2019
The battle is over. Your Karma awaits you. Projecting your inner beliefs about yourself onto my father won’t protect you.
All my love and a huge hug.
Rahul
चिदंबरम बोले: हार से डरे हुए हैं मोदी
इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री को पता होना चाहिए है कि मृत व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। चिदंबरम ने ट्वीट किया -
क्या पीएम ने यह प्राचीन कहावत सुनी है कि मृत व्यक्ति के लिए कभी बुरा ना बोलें? क्या कोई भी धर्म किसी मृत व्यक्ति को अपमानित करने की इजाजत देता है?
उन्होंने आगे लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर प्रधानमंत्री के बयान से साफ होता है कि वह सामने दिख रही हार से किस कदर निराश और डरे हुए हैं!
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर प्रधानमंत्री के बयान से साफ होता है कि वह सामने दिख रही हार से किस कदर निराश और डरे हुए हैं!
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) May 5, 2019
'भ्रष्टाचारी नंबर वन' के रूप में खत्म हुआ 'मिस्टर क्लीन' का जीवन: पीएम
पीएम मोदी ने कहा था कि 'मिस्टर क्लीन' का जीवन काल 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' के रूप में समाप्त हुआ था। अपने पिता को लेकर की गई पीएम मोदी की इस टिप्पणी पर पहले राहुल ने ट्वीट कर हमला बोला और फिर प्रियंका ने गुस्सा जाहिर किया।