फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019: PM Modi in Vijay sankalp rally in Ramleela maidan Delhi

राजीव गांधी ने आईएनएस विराट का इस्तेमाल निजी टैक्सी की तरह किया था: मोदी

Thu, 09 May 2019 06:33 AM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 09 May 2019 06:33 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: PM Modi in Vijay sankalp rally in Ramleela maidan Delhi
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव 2019 के महासंग्राम में आज दिल्ली में बड़े नेताओं की रैलियों का दौर रहा। दिल्ली में जहां उत्तर पूर्व से कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनाव प्रचार किया वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी भी रामलीला मैदान में पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना उन्हें नाकामपंथी बताया। साथ ही एक बार फिर गांधी परिवार और पूर्व पीएम राजीव गांधी को निशाने पर लिया। पीएम ने दावा किया कि राजीव गांधी आईएनएस विराट में अपने परिवार के साथ छुट्टिया मनाने द्वीप पर गए थे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तो गांधी परिवार युद्धपोत आईएनएस विराट का उपयोग निजी टैक्सी के रूप में करता था। मोदी ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने छु्ट्टियों के लिए युद्धपोत का उपयोग कर इसका अपमान किया। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि राजीव गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार और नौसेना ने उनके परिवार एवं ससुराल पक्ष की मेजबानी की और उनकी सेवा में एक हेलीकाप्टर को भी लगाया गया। 
विज्ञापन


मोदी ने कहा, आईएनएस विराट का इस्तेमाल एक निजी टैक्सी की तरह करके इसका अपमान किया गया। यह तब हुआ जब राजीव गांधी एवं उनका परिवार 10 दिनों की छुट्टी पर गये हुए थे। आईएनएस विराट को हमारी समुद्री सीमा की रक्षा के लिए तैनात किया गया था, किन्तु इसका मार्ग बदल कर गांधी परिवार को लेने के लिए भेजा गया जो अवकाश मना रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी दावा किया कि गांधी परिवार को लेने के बाद आईएनएस विराट द्वीप पर 10 दिनों तक खड़ा रहा। मोदी ने सवाल किया, राजीव गांधी के साथ उनके ससुराल के लोग भी थे जो इटली से आये थे। सवाल यह है कि क्या विदेशियों को एक युद्धपोत पर ले जाकर देश की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया गया? 

मोदी ने इससे पहले राजीव गांधी पर आरोप लगाया था कि उनका अंत ‘भ्रष्टाचारी नंबर 1’ के रूप में हुआ। विमान वाहक आईएनएस विराट को भारतीय नौसेना में 1987 में सेवा में लिया गया था। करीब 30 वर्ष तक सेवा में रहने के बाद 2016 में इसे सेवा से अलग किया गया।

 क्या क्या कहा मोदी ने पढ़ें-
  • रेरा जैसे कानून से मध्यवर्ग को फायदा।
  • फोन का बिल और दवाइयां पहले से सस्ती।
  • रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ दिल्लावासियों को मिलने वाला है।
  • पांच लाख तक की आय टैक्स के दायरे से बाहर। लोगों को बचत हो रही है। 
  • बेहतर तकनीकी इस्तेमाल से प्रदूषण से राहत।  
  • महंगाई हमेशा ही एक महत्वपूर्ण चुनावी मुद्दा था, लेकिन अब विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को नहीं घेर पा रहा है।
  • दिल्ली में गरीब वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण का लाभ भी नहीं मिल रहा है।
  • दिल्ली ने शासन का ‘नाकामपंथी’ मॉडल देखा है।
  • दिल्ली में नाकामपंथियों (आप) का मॉडल लागू करने में कांग्रेस भी जिम्मेदार।
  • इन्होंने करोड़ों लोगों के सपने को तोड़ा है।
  • उन्होंने टुकड़े टुकड़े गैंग का समर्थन किया और भारत के दुश्मनों का हाथ मजबूत किया।
  • लोग देश बदलने आए थे लेकिन वे खुद ही बदल गए। 
  • कांग्रेस के नामदार परिवार की चौथी पीढ़ी को आज देश देख रहा है।
  • ये वंशवादी परंपरा एक ही परिवार तक सीमित नहीं रही है। 
  • हरियाणा में गहलोत-पायलट परिवार तो मध्यप्रदेश में कमलनाथ-सिंधिया परिवार।
  • यूपी में मुलायम जी तो बिहार में लालू प्रसाद के परिवार के नाम से पार्टी चल रही है।
  • कर्नाटक में देवेगौड़ के परिवार का वंशवाद चल रहा है।
  • गरीबी से उठे लोगों को इन पार्टियों में बची-खुची जगहों पर एडजस्ट होना पड़ता है। 
  • कांग्रेस को 1984 का हिसाब देना होगा।
  • पहले मामा बोफोर्स का रेट तय करता था, जनपथ को दलालों को पथ बना दिया था।
  • कांग्रेस के नामदार चिल्ला चिल्ला कर पूछ रहे हैं कि सेना किसी की पर्सनल जागीर नहीं है।
  • देश के रक्षा करने वालों को अपनी जागीर कौन समझता रहा है जनता को बताना चाहता हूं।
  • क्या आपने कभी सुना है कि कोई अपने परिवार के साथ युद्धपोत से छुट्टी मनाने जाए।
  • ये हुआ है, और हमारे ही देश में हुआ है। कांग्रेस के सबसे बड़े इस नामदार परिवार ने देश की आन-बान-शान आईएनएस विराट का निजी टैक्सी तरह इस्तेमाल किया था।
  • आईएनएस विराट उस समय सीमा की रखवाली के लिए बनाया गया था। लेकिन उसे छुट्टिया मना रहे नामदार के परिवार के लिए भेज दिया गया।
  • आईएनएस विराट एक खास द्वीप पर 10 दिन तक रुका रहा। उनके साथ उनके ससुराल के लोग भी थे। क्या ये देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं है।
  • विदेशियों को युद्धपोत से ले जाकर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया। 
  • 2014 से पहले दिल्ली पर कितनी बार आतंकी हमले हुए, कितने निर्दोष लोगों की जान गई थी। अब ऐसा नहीं होता। 
  • हमने फोनी तूफान का भी डटकर सामना किया। 
  • मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित कराया। 
  • पहले जो नामुमकिन था आज मुमकिन है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed