फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Nitin Gadkari says disappointed opposition abusing PM Modi

विपक्ष पर बरसे नितिन गडकरी, कहा- पीएम मोदी को दीं 56 गालियां 56 भोग के समान

Thu, 09 May 2019 08:59 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 09 May 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Nitin Gadkari says disappointed opposition abusing PM Modi
नितिन गडकरी - फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर निशाना साधा है। गडकरी ने कहा कि निराश विपक्ष ने देश के प्रधानमंत्री मोदी को 56 गालियां दी हैं। ये 56 भोग की तरह है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसी पार्टी के नहीं बल्कि देश के होते हैं। दुर्भाग्यवश प्रधानमंत्री के मान सम्मान की बजाय विपक्ष और खास तौर से कांग्रेस के द्वारा उन पर अभद्र टिप्पणियां की गईं।
विज्ञापन


गडकरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा "परफॉर्मेंस और कार्य चुनाव का मुद्दा न बने, इसके लिए विपक्ष दो बातों पर चुनाव को लेकर गया। पहला दलितों, अल्पसंख्यकों, एससी-एसटी के मन में डर पैदा करना और दूसरा विकास के जो काम 50 साल में नहीं हुए और 5 साल में हुए, उस पर चर्चा न करके जानबूझकर गंदी-गंदी टिप्पणियां करना। जिसमें राहुल जी को तो सुप्रीम कोर्ट में अपने ब्यान के बारे में जिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा वो सबको पता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो 1984 के दंगा पीड़ितों को न्याय नहीं दे पाए वो देश के गरीबों को क्या न्याय देंगे। जिन लोगों पर अत्याचार और अन्याय हुआ उनको न्याय नहीं दे पाए, वो क्या देश के गरीबों को न्याय देंगे।

राहुल पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा " इनकी पीढ़ियां गरीबी हटाओ की बात करती रहीं, लेकिन गरीबी हटी नहीं।" अब राहुल जी भी वही बात कह रहे हैं, तो इनकी विश्वसनीयता कहां है? ये न्याय नहीं है, आज तक हुए अन्याय की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed