फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha Chunav 2019: Ministers of Manohar Lal Khattar Government are also hard to get tickets

खट्टर सरकार के मंत्रियों को भी टिकट मिलना मुश्किल, इन नेताओं पर पार्टी लगाएगी दांव

Tue, 19 Mar 2019 10:29 AM IST
आसिम खान हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 19 Mar 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha Chunav 2019: Ministers of Manohar Lal Khattar Government are also hard to get tickets
मनोहर लाल खट्टर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

लोकसभा चुनाव में टिकट के लिए हरियाणा सरकार के मंत्रियों का दांव बेकार जा सकता है। पार्टी में प्रारंभिक तौर पर एंटी इनकम्बेंसी से निपटने के लिए राज्य सरकार के मंत्रियों को चुनाव मैदान में नहीं उतारने का फैसला लिया है। पार्टी पहले ही राज्य के दो केंद्रीय मंत्रियों राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर के अतिरिक्त किसी अन्य सांसद को टिकट न देने का फैसला कर चुकी है। पार्टी में प्रारंभिक चर्चा में सभी वर्गों को साधने के लिए जाट, ब्राह्मण, अहीर, एससी बिरादरी से दो दो और सैनी-पंजाबी बिरादरी से एक एक नेता को टिकट देने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक टिकट वितरण के लिए कराए गए सर्वे में चार सांसदों के खिलाफ रिपोर्ट आई थी। इसी रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि टिकट के दावेदार राज्य सरकार के मंत्रियों के खिलाफ भी क्षेत्र में गहरी नाराजगी है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व ने शेष आठ सीटों पर नए चेहरे को आजमाने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि इस चुनाव में राज्य सरकार के मंत्री रामबिलास शर्मा, ओमप्रकाश धनखड़, कैप्टन अभिमन्यु सहित पांच मंत्री टिकट के दावेदार हैं।  
विज्ञापन


राव दान सिंह की भाजपा में आने की चर्चा

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी नेताओं में शुमार राव दान सिंह की दिल्ली में सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की चर्चा है। कहा जा रहा है कि इनकी मुलाकात राव नरवीर ने कराई है। सिंह भिवानी-महेंद्रगढ़ में प्रभावी हैं। हालांकि पारिवारिक सूत्रों ने मुलाकात का खंडन किया है। गौरतलब है कि इससे पहले पहलवार योगेश्वर दत्त ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी, जबकि पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने भाजपा का दामन थामा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुर्जर के घर चुनाव संचालन समिति की बैठक

लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए सोमवार को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के निवास पर चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। इस बैठक में सीएम खट्टर, प्रभारी अनिल जैन, राव इंद्रजीत सिंह समेत समिति के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed