फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Mamata hits back at PM Modi says I want to give him a tight slap of democracy

ममता का पीएम पर बड़ा हमला, कहा- मन करता है मोदी को लोकतंत्र का जोरदार थप्पड़ मारूं

Tue, 07 May 2019 08:20 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 07 May 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Mamata hits back at PM Modi says I want to give him a tight slap of democracy
ममता बनर्जी - फोटो : Amar Ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोप से नाराज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि नरेंद्र मोदी को लोकतंत्र का एक जोरदार तमाचा लगना चाहिए। ममता बनर्जी ने रैलियों में नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हए कहा कि जब उन्होंने बंगाल में आकर मेरी पार्टी पर टोलाबाज होने का आरोप लगाया था, तो मैं उन्हें लोकतंत्र का एक करारा तमाचा मार देना चाहती थी। साथ ही कहा कि मेरे लिए पैसा कोई मायने नहीं रखता है।

विज्ञापन

 

ममता ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 

वो पहले हाफ पैंट पहनकर घूमते थे, अब लाखों-करोड़ों रुपये हैं। एक हाथ में गदा, एक में तलवार। गदा से लोगों का सिर फोड़ेंगे और तलवार से गला काटेंगे। मेरे पास पैसा नहीं है, मुझे फर्क नहीं पड़ता। जब मोदी बंगाल आते हैं तो मुझे टोलाबाज कहते हैं। मन करता है कि उन्हें लोकतंत्र का जोरदार थप्पड़ मारूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने पुरुलिया के रघुनाथपुर में आयोजित जनसभा में कहा, ‘मैं राजनीति में अपना सिर नहीं झुकाऊंगी। जब मोदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सिंडिकेट की पार्टी है..इसकी सरकार को सिंडिकेट चला रहे हैं। मुझे लगा उन्हें लोकतंत्र का एक करारा तमाचा (चुनाव में पराजय) लगना चाहिए।

उन्होंने मोदी को ऐसा प्रधानमंत्री बताया जो झूठ बोलने के लिए जाने जाते हैं। बनर्जी ने कहा कि चुनाव के समय पश्चिम बंगाल के अपने दौरे पर आये मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने दुर्गापूजा और अन्य हिंदू अनुष्ठानों को करने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने पूछा, क्या आप इन आरोपों पर भरोसा करेंगे?  

उन्होंने लोगों को जय श्री राम नहीं बोलने दिए जाने के प्रधानमंत्री के इस दावे पर कहा कि मैं नारे लगाने में उनका (भाजपा) साथ नहीं दूंगी। इसके बजाए मैं कहूंगी जय हिंद। 

बांकुड़ा जिले के रानीबंध में आयोजित एक अन्य बैठक में उन्होंने भाजपा के देशभक्ति के दावे पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि मैं नहीं जानती कि गांधीजी के हत्यारे कौन थे। लेकिन हम आरएसएस के आदमी नाथूराम गोडसे का नाम जानते हैं। जब आप देशभक्ति की बात करते हैं और देश की सेवा की बात करते हैं तो आप बता सकते हैं कि वह कौन था। 

बनर्जी ने कहा कि क्या आपने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी? आपने (भाजपा) ने अंग्रेजों का समर्थन किया। क्या आपको इस पर शर्म नहीं आती? 

बांकुड़ा में ही बाराजोरा में उन्होंने कहा, वे (भाजपा) राष्ट्र के नेताओं के रूप में गांधीजी और नेताजी का सम्मान नहीं करते हैं...मोदी हमें देशभक्ति पर प्रवचन न दें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनावों में भगवान श्रीराम पर राजनीति करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भगवा दल को बीते पांच सालों में छोटा सा राम मंदिर बनाने का अवसर नहीं मिला। 

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की एक चुनावी सभा में कहा था कि बंगाल का का बच्चा-बच्चा ट्रिपल टी टैक्स से परिचित है। ये ट्रिपल टी टैक्स है - तृणमूल टोलाबाजी टैक्स। कॉलेज में एडमिशन हो, टीचर की भर्ती हो या ट्रांसफर हो लोग बताते हैं कि सब जगह तृणमूल टोलाबाजी टैक्स लगता है। 


ममता दीदी पर हमलावर होते हुए पीएम ने कहा था- जगाई-मथाई, सिंडिकेट और ट्रिपल टी के इस कल्चर को चुनौती देने वाला आज तक कोई नहीं था इसलिए बंगाल की परंपरा और महान संस्कृति से खिलवाड़ करने की छूट इनको मिल गई, लेकिन अब ऐसा नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed