फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Live and updates election round up of May 5

5 मई 2019: यहां पढ़ें चुनाव की हर वो बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी

Sun, 05 May 2019 08:51 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 05 May 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Live and updates election round up of May 5
लोकसभा चुनाव अपडेट 5 मई 2019 - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं। पांचवे चरण का मतदान 6 मई को है। आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।  

विज्ञापन

05 मई: दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-- 

कांग्रेस ने शकील अहमद को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर आरोप है कि वो पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर मधुबनी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 15 अप्रैल को शकील अहमद ने पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


-ग्वालियर में बोले पीएम मोदी: 1977 के बाद ये शायद पहला चुनाव है जब देश की जनता मौजूदा सरकार को सत्ता में वापस लाने के लिए ही वोट कर रही है। मध्यप्रदेश को ढाई-ढाई मुख्यममंत्री  दे दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर बड़ा आरोप लगाया है। स्मृति ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। स्मृति ईरानी ने संजय गांधी अस्पताल में मरीज को भर्ती न करने देने का आरोप लगाया है।  पढ़ें पूरी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के सागर रैली में कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "चाहे रिमोट से सरकार चलानी हो या फिर वीडियो गेम खेलना हो, ऐक्टर से ज्यादा ये लोग सोच नहीं पाते। तभी तो प्राइम मिनिस्टर इन मेकिंग के समझदार होने के इंतजार में कांग्रेस ने दस साल तक इस देश में एक एक्टिंग प्राइम मिनिस्टर थोप दिया।"  पूढ़ें पूरी खबर

भोपाल जिला चुनाव अधिकारी ने भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा को नोटिस जारी किया है। ये नोटिस प्रज्ञा पर चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध के दौरान प्रचार करने को लेकर भेजा गया है। आयोग को शिकायत मिली थी कि तीन दिन के प्रतिबंध के बावजूद प्रज्ञा चुनाव प्रचार कर रही हैं। चुनाव अधिकारी ने साध्वी प्रज्ञा से जवाब मांगा है।  पढ़ें पूरी खबर

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को दावा किया कि जनता ने वंशवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति को खारिज कर दिया है, जो हरियाणा में पिछली चौटाला और हुड्डा सरकारों में रही थी। सोनीपत में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा पूरी नहीं होगी।'  पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को हुए हमले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ये बीते पांच साल में मुझ पर नौवां हमला था और मुख्यमंत्री बनने के बाद पांचवां। मुझे नहीं लगता कि भारत के इतिहास में किसी सीएम पर ऐसे हमले हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा पार्टी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं है और वह छद्म राष्ट्रवाद के नाम पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने भाजपा पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बवाना गांव में रोड शो किया। उन्होंने जनता से आप पार्टी को वोट देने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर


दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने रविवार को अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में ऐसे हमले नहीं होने चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

-शनिवार को प्रतापगढ़ की रैली में पीएम मोदी के सपा-बसपा गठबंधन पर हमले के बाद मायावती ने प्रधानमंत्री पर पलटवार किया है। उन्होंने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि मोदीजी फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed