फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lok sabha elections 2019: Sadhvi Pragya campaigned despite the ban, Election Officer sends notice

साध्वी प्रज्ञा ने प्रतिबंध के बावजूद किया चुनाव प्रचार, आयोग ने फिर थमाया नोटिस

Sun, 05 May 2019 10:13 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Sun, 05 May 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019: Sadhvi Pragya campaigned despite the ban, Election Officer sends notice
साध्वी प्रज्ञा (फाइल फोटो) - फोटो : Social media

भोपाल जिला चुनाव अधिकारी ने भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा को नोटिस जारी किया है। ये नोटिस प्रज्ञा पर चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध के दौरान प्रचार करने को लेकर भेजा गया है। आयोग को शिकायत मिली थी कि तीन दिन के प्रतिबंध के बावजूद प्रज्ञा चुनाव प्रचार कर रही हैं। चुनाव अधिकारी ने साध्वी प्रज्ञा से जवाब मांगा है। 

विज्ञापन

 


बता दें कि चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में भोपाल से भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव प्रचार पर तीन दिन की रोक लगा दी थी। प्रज्ञा ठाकुर ने बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर विवादित बयान दिया था। इसी को लेकर यह कार्रवाई हुई थी। प्रज्ञा ने बाबरी मस्जिद गिराने को गर्व की बात बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि वह बाबरी मस्जिद ढांचे पर चढ़ी थीं और उसे गिराने में मदद की थी। साध्वी प्रज्ञा ने आगे कहा था कि बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर बनाया जाएगा। साध्वी प्रज्ञा ने कहा था- 'मैंने ढांचे पर चढ़कर तोड़ा था। अब वहीं राम मंदिर बनाएंगे।' 

मध्यप्रदेश के भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed