{"_id":"5cce8f15bdec2207402e9f02","slug":"lok-sabha-election-2019-bhupesh-baghel-said-bjp-is-contesting-in-name-of-pseudo-nationalism","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेश बघेल का हमला, कहा-भाजपा मोदी के नाम पर और मोदी सेना के नाम पर मांगते हैं वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेश बघेल का हमला, कहा-भाजपा मोदी के नाम पर और मोदी सेना के नाम पर मांगते हैं वोट
Sun, 05 May 2019 01:01 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 05 May 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा पार्टी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं है और वह छद्म राष्ट्रवाद के नाम पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने भाजपा पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बघेल ने कहा, 'भाजपा के कार्यकर्ता अपने प्रत्याशियों के नाम पर वोट नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। नरेंद्र मोदी खुद के नाम पर नहीं बल्कि सशस्त्र बलों की वीरता के नाम पर वोट मांग रहे हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'सेना के अधिकारियों का कहना है कि उनके नाम पर वोट न मांगे जाएं। चुनाव आयोग का कहना है कि इस मकसद से सशस्त्र बलों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। लेकिन वह लगातार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। यह दिखाता है कि भाजपा के पास कुछ कहने को नहीं है और वह छद्म राष्ट्रवाद के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं।'
विज्ञापन
Chhattisgarh CM: Defence officers say not to ask for votes in their name. EC also says not to use Armed forces for this purpose. But they're violating Model Code of Conduct repeatedly.This shows BJP has nothing to say&they're contesting elections in the name of pseudo-nationalism https://t.co/wiS9tC92op
— ANI (@ANI) May 5, 2019