फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Live and updates election round up of May 3

3 मई 2019: यहां पढ़ें चुनाव की हर वो बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी

Fri, 03 May 2019 08:45 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 03 May 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Live and updates election round up of May 3
लोकसभा चुनाव अपडेट 3 मई 2019 - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं। पांचवे चरण का मतदान 6 मई को है। आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन

03 मई: चुनाव की बड़ी खबरें 

-राजस्थान के बीकानेर रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस आड़े हाथों लिया है। इस दौरान उन्होंने नाम लिए बिना प्रियंका गांधी वाड्रा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि एक दौर था जब नामदार विदेशी मेहमानों के सामने सांप को नचाकर खुश होते थे। आज ये नामदार परिवार की चौथी पीढ़ी भी यही काम कर रही है। ये चौथी पीढ़ी आज भी सांप-सपेरों का खेल दिखाकर वोट मांग रही है। पूरी खबर
विज्ञापन


-लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भाजपा और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा को अहम मुद्दा बनाए जाने के बाद अब कांग्रेस भी अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कार्यों का श्रेय लेने से पीछे नहीं रहना चाहती। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला के मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) शासन के दौरान छह सर्जिकल स्ट्राइक करने के दावे की भाजपा ने खिल्ली उड़ाई है। भाजपा ने व्यंग्य के अंदाज में ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस को खुद ही पता नहीं कि कितनी सर्जिकल स्ट्राइक हुई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


-शुक्रवार को लखनऊ में तूफान फैनी के असर के बीच सोनाक्षी सिन्हा का रोड शो चर्चा में था। मई की चटख धूप खिली थी लेकिन हवा में तपिश कम थी। दिन में पौने तीन बजे तो हजरतगंज में सपा कार्यकर्ता और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। इसी बीच पूनम सिन्हा भी लाल रंग की बस में सवार उनके बीच पहुंची। उनके साथ बेटी सोनाक्षी और डिंपल यादव भी शामिल थी। सोनाक्षी अपनी मां पूनम सिन्हा के लिए समर्थन जुटाने आई थीं। पढ़ें पूरी खबर

-भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस ने उन पर आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि वह पार्टी पर मानहानिक का मुकदमा दायर करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

-प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के हिंडौन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने को लेकर उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि मैडम जी! नामदार से पूछ कर संयुक्त राष्ट्र को फैसला करना था क्या? पहले संयुक्त राष्ट्र को कांग्रेस से पूछना चाहिए था कि मैडम जी, नामदार जी, आप लोग जिन्हें 'जी' या 'साहब' कह कर बुलाते हैं। पढ़ें पूरी खबर

-चुनाव से ऐन पहले आम आदमी पार्टी के लिए एक बुरी खबर आई। गांधीनगर से पार्टी विधायक अनिल बाजपेयी आप का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग 37-38 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, क्या उनमें से कोई प्रधानमंत्री बन सकता है? प्रधानमंत्री बनने के लिए 272 सीटों की आवश्यकता होती है और केवल भाजपा के पास ही हैसियत है।  पढ़ें पूरी खबर

-मध्यप्रदेश के रीवा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर फिर से हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदीजी अब संभल कर भाषण देते हैं। मैं कहता हूं- 'चौकीदार' तो लोग कहते हैं- '...चोर है।' उन्होंने एक बार फिर यहां 'चौकीदार चोर है' के नारे लगवाए। पढ़ें पूरी खबर

-प्रियंका गांधी ने रायबरेली में बताया कि इस बार अमेठी व रायबरेली में 2014 से भी बड़ी जीत मिलेगी। यहां कांग्रेस को कोई खतरा नहीं है। यहां हमारी जीत पक्की है। पढ़ें पूरी खबर

-बिहार के जहानाबाद में लोकसभा चुनाव के लिए लालू-राबड़ी मोर्चा के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश के लिए प्रचार करने पहुंचे लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने खुद को 'बिहार का दूसरा लालू' बताया है।  पढ़ें पूरी खबर

-ओडिशा से शुरू हुआ फैनी तूफान का असर पश्चिम बंगाल में भी हो रहा है। चक्रवाती तूफान फैनी को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शुक्रवार और शनिवार की रैलियां रद्द कर दी गई हैं। ममता बनर्जी शुक्रवार को खड़गपुर में ही ठहरेंगी। वहां तटीय इलाके के पास से वह हालातों पर नजर रखेंगीं। पढ़ें पूरी खबर


-सीपीआईएम नेता सीताराम येचुरी ने कहा है कि हिंसा होने पर धर्म को आधार नहीं बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा, रामायण और महाभारत में भी हिंसा और युद्ध हुए थे, लेकिन आज दावा किया जा रहा है कि हिंदू हिंसक नहीं हो सकते। पूरी खबर 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed