फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Live and updates election round up of 30 April

30 अप्रैल 2019: लोकसभा चुनाव की हर वो बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी

Tue, 30 Apr 2019 07:41 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 30 Apr 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Live and updates election round up of 30 April
लोकसभा चुनाव अपडेट 30 अप्रैल 2019 - फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर हर दिन के साथ आगे बढ़ रहा है। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन

30 अप्रैलः चुनाव की बड़ी खबरें

-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्य चुनाव आयुक्त से राज्य में आदर्श आचार संहिता में छूट देने का अनुरोध किया है। फडणवीस ने यह अनुरोध सूखा राहत कार्यों को लेकर किया है। बता दें कि महाराष्ट्र के कुल 151 तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। राज्य में सूखा राहत कार्य के लिए केंद्र सरकार मे 4714 करोड़ रुपये का बजट भी पास किया है। पूरी खबर
विज्ञापन


-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाराबंकी के हैदरगढ़ में जनसभा संबोधित करते हुए चार चरणों के मतदान में भाजपा को भारी समर्थन मिलने का दावा किया। उन्होंने कहा कि चार चरणों में ही विपक्ष के नेताओं के सपने चूर-चूर हो गए हैं। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर हमलावर होते हुए कहा कि ये महामिलावटी लोग केंद्र में कमजोर सरकार चाहते हैं। ये जितनी सीटों पर चुनाव लड़ रहे है उतने में तो विपक्ष का नेता भी नहीं बन सकते। पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


-अवमानना केस में राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी है। अवमानना केस में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के हलफनामे की भाषा पर नाराजगी जताई है। सीजेआई ने कहा कि राहुल गांधी कैसे कोर्ट के हवाले से आरोप लगा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें

-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर 'चौकीदार चोर है' का नारा दिया है। इस बयान की वजह से उनकी मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में अवमानना मामले पर सुनवाई हुई। अदालत में राहुल ने जो हलफनामा दायर किया है उसकी भाषा पर न्यायालय ने नाराजगी जाहिर की। कोर्ट ने पूछा कि क्या खेद जताने के लिए 22 पेज का हलफनामा दिया जाता है? इसके बाद राहुल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने मुवक्किल की तरफ से माफी मांगी। पूरी खबर

-गृह मंत्रालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर नोटिस भेजे जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी है। लोगों ने देखा कि वह यहीं पैदा हुए और बड़े हुए। ये सब बकवास है। पूरी खबर

-राहुल की मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में रैली, कहा- कर्ज ना चुकाने पर किसानों को जेल नहीं होगी। हम यहां दो हिंदुस्तान नहीं होने देंगे। कांग्रेस की सरकार आ रही है। मोदी सरकार ने राफेल घोटाले में 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी को दिया है। चौकीदार...चोर है। 

-तृणमूल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नामांकन चुनाव आयोग से रद्द करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि मोदी के हाल के भाषणों से खरीद-फरोख्त के संकेत मिल रहे हैं। इसलिए ऐसे उत्तेजक और अलोकतांत्रिक बयानों के लिए उनका नामांकन रद्द किया जाए। पूरी खबर

-राहुल गांधी की नागरिकता पर उठे विवाद के बाद गृह मंत्रालय की नोटिस पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इसका चुनाव से लेना देना नहीं है। जब कोई सांसद गृह मंत्रालय को शिकायत करता है तो पूछताछ और कार्रवाई जरुरी होती है। यह कोई बड़ी बात नहीं, बल्कि सामान्य प्रक्रिया है।

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप पर चुनाव आयोग की बैठक जारी है। आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन तीनों नेताओं पर कुल 11 मामलों में सुनवाई होनी है। चुनाव आयोग पर लगातार यह आरोप लग रहे हैं कि वह पीएम सहित आला नेताओं पर कार्रवाई में लगातार कोताही बरत रहा है। पूरी खबर

-बिहार के मुजफ्फरपुर में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चार चरण के चुनाव के बाद विपक्ष चारों खाने चित हो गया है। उन्होंने यहां कांग्रेस के अलावा राजद शासन और लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा। पूरी खबर

-उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के साथ गठबंधन नहीं हो पाने के बाद से कांग्रेस लगातार मायावती को झटके पर झटके दे रही है। एक महीने पूर्व कई बसपा नेताओं को पार्टी में शामिल करने वाली कांग्रेस ने चौथे चरण के मतदान के बाद मध्यप्रदेश में एक और बसपा नेता को झटक लिया। मध्यप्रदेश के गुना शिवपुरी से कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बसपा उम्मीदवार लोकेंद्र सिंह राजपूर पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पूरी खबर


-वाराणसी से सपा के उम्मीदवार बनाए गए तेज बहादुर सिंह ने कहा कि उनका मुद्दा जवान और किसान हैं। साथ ही रोजगार भी बड़ा मुद्दा है। लोग तय करेंगे कि देश का असली चौकीदार कौन है। वह अपनी जीत के लिए आश्वस्त हैं। पूरी खबर 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed