फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Chunav 2019: PM Modi BJP rally today in Bihar attacks opposition, all big points

बिहार में बोले पीएम मोदी- चार चरण के चुनाव के बाद विपक्ष चारों खाने चित, पढ़ें 10 बड़ी बातें

Tue, 30 Apr 2019 02:39 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 30 Apr 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: PM Modi BJP rally today in Bihar attacks opposition, all big points
PM Narendra Modi - फोटो : अमर उजाला

बिहार के मुजफ्फरपुर में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चार चरण के चुनाव के बाद विपक्ष चारों खाने चित हो गया है। उन्होंने यहां कांग्रेस के अलावा राजद शासन और लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

पढ़ें प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें:

  1. चार चरणों के चुनाव के बाद कुछ लोग चारों खाने चित्त हो चुके हैं। अब अगले चरणों में ये तय करना है कि इनकी हार कितनी बड़ी होगी और भाजपा और एनडीए की जीत कितनी भव्य होगी।
    विज्ञापन

     
  2. जिन्होंने बिहार की पहचान बदली थी, वो इस चुनाव में केंद्र में अपनी सरकार बनाने के लिए नहीं लड़ रहे, वो किसी भी तरह से अपने सदस्य बढ़ाने के लिए छटपटा रहे हैं। उनकी ताकत बढ़ाने का मतलब है बिहार में लूट-पाट, अपहरण, भ्रष्टाचार के दिन वापस लाना। 
    विज्ञापन
    विज्ञापन

     
  3. उनकी ताकत बढ़ाने का मतलब है बेटियों का अपहरण, गुंडागर्दी, हत्याएं, हर योजना में भ्रष्टाचार। उनकी ताकत बढ़ाने का मतलब है, सूरज ढलने के बाद अपने ही घर मे कैद हो जाना, घुट-घुट के जीना, पलायन के लिए मजबूर होना।
     
  4. फिर से ये लोग बिहार में गिद्ध दृष्टि जमाए हैं। ये बिहार को जाति, समाज के आधार पर बांटकर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं। अपने भ्रष्टाचार, काले कारनामों को छिपाना चाहते हैं। उनका लक्ष्य है कि दिल्ली में कमजोर सरकार बने ताकि ये फिर से मनमानी कर सके।
     
  5. जो जेल में हैं या जेल के दरवाजे पर हैं, जो बेल पर हैं या बेल के लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे हैं, वो सब केंद्र में एक मजबूत सरकार को एक मिनट भी बर्दाश्त नहीं करना चाहते।
     
  6. ये चाहें कितनी भी कोशिश कर लें, कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जो अभियान हमने चलाया हुआ है, उसकी रफ्तार धीमी नहीं पड़ेगी। इनको गरीब का लूटा एक-एक पैसा लौटाना ही पड़ेगा। जैसे हम मिशेल मामा को उठाकर लाएं हैं, उसी तरह इनके बाकी चाचाओं को भी भारत आना ही पड़ेगा।
     
  7. जिनके नसीब में नेता विपक्ष का पद नहीं है वो प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। स्वार्थ और सिर्फ अपने हित के लिए समर्पित इन महामिलावटियों की मंशा को समझना बहुत जरूरी है। जितने भी महामिलावटी दल हैं उनमें ज्यादातर इतनी सीटों पर भी नहीं लड़ रहे कि लोकसभा में नेता विपक्ष का पद भी प्राप्त कर सकें। 
     
  8. याद करिए, वो दिन जब देश के बड़े-बड़े शहरों में कभी ट्रेन में, बाजार में, बस में, मंदिर में, रेलवे स्टेशन पर बम धमाके हुआ करते थे। कांग्रेस और उसके साथी, कैसे कमजोरों की तरह बर्ताव करते थे। भारत को जहां से भी खतरा होगा, हम घर में घुसकर मारेंगे, ये तय है। 
     
  9. इनकी ज़मीन खिसक रही है, क्योंकि 5 वर्ष में सबका साथ-सबका विकास की राजनीतिक संस्कृति हमने विकसित की है। सामान्य वर्ग के गरीब युवाओं को 10 फीसदी आरक्षण, सामाजिक सद्भाव का एक बहुत बड़ा प्रयास है। हमने देश को लालबत्ती की संस्कृति से बाहर निकाला है। हम सबकी लालबत्ती चली गई, लेकिन गरीब का घर बिजली से रोशन हो गया है। 
     
  10. हमने उस गरीब को पक्का घर देने का बीड़ा उठाया है, जिसने सपने मे भी कभी अपने घर के बारे में नहीं सोचा था। हमने गांव-गांव में गरीब बहनों के घर में इज्जत घर यानी शौचालय देने का काम किया है। हमने उन गरीब बहनों तक मुफ्त गैस कनेक्शन पहुंचाने का काम किया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार बनने के बाद किसानों के हित में बड़ा कदम उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम बिहार के सभी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देने वाले हैं। फिलहाल इसके लिए 5 एकड़ की जो सीमा है वो हटा दी जाएगी। 23 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे और फिर एक बार मोदी सरकार आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed