चुनाव आयोग ने दिया बाबुल सुप्रियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो पर बूथ नंबर 199 में जबरन घुसने और पोलिंग एजेंट को धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
Election Commission directs to register FIR against Babul Supriyo, Union Minister & BJP candidate from Asansol LS seat, for allegedly trespassing into booth number 199 and threatening a polling agent and an officer. (file pic) pic.twitter.com/fu20QRvq8d
विज्ञापन
— ANI (@ANI) April 29, 2019
बता दें कि चौथे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल की आठ सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। वोटिंग के दौरान आसनसोल इलाके में जमकर हंगामा हुआ था। बाबुल सुप्रियो और पोलिंग एजेंट के बीच बहस हुई थी। इसके बाद टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ता भी आपस में भीड़ गए थे। मामला इतना बढ़ गया था कि सुरक्षा कर्मियों को बल प्रयोग भी करना पड़ता था। बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर अपनी गाड़ी तोड़ने का भी आरोप लगाया था। इस सीट से बाबुल सुप्रियो के खिलाफ टीएमसी उम्मीदवार मुनमुन सेन मैदान में हैं।
पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में मतदान के दौरान हिंसा
पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा की खबरें आई थी। वरिष्ठ चुनाव अधिकारी के मुताबिक, बीरभूम सीट के नानूर, रामपुरहाट, नलहाटी और सिउरी इलाकों में प्रतिद्वंद्वी दलों के समर्थकों के बीच झड़पें हुईं, जिसमें कई लोग घायल हो गए। निर्वाचन क्षेत्र के दुबराजपुर इलाके में, मतदाताओं ने केंद्रीय बलों के साथ कथित तौर पर हाथापाई की, जब उन्हें मोबाइल फोन के साथ बूथों में प्रवेश करने से रोक दिया गया। अधिकारी ने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने कथित तौर पर हवा में गोलियां चलाईं, जिसके बाद बूथों पर मतदान ठप हो गया।
उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन कार्यालय को वर्द्धमान पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के जेमुआ और बाराबनी क्षेत्रों से हिंसा की खबरें भी मिली हैं।उन्होंने बताया, ‘‘बाराबनी में, एक मतदान केंद्र के बाहर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के वाहन में कथित तौर पर तोड़-फोड़ की, जबकि जेमुआ में उपद्रवियों द्वारा धमकी दिए जाने के बाद एक मतदान केंद्र से मतदाता भाग गए।’’ खबरों के अनुसार, सुप्रियो का एक बूथ के अंदर मतदान अधिकारियों के साथ झगड़ा हो गया, जिसके बाद टीएमसी समर्थकों ने उनके वाहन पर हमला कर दिया।
पश्चिम बंगाल की 8 लोकसभा सीटों पर हो रही है वोटिंग
वरिष्ठ चुनाव अधिकारी का कहना है कि पहले दो घंटों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। हालांकि, उसके बाद झड़पों की खबरें सामने आने लगीं। हमने इनमें से प्रत्येक जगह से रिपोर्ट मांगी है। हमारे अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के लिए उचित कदम उठा रहे हैं।’’ राज्य के आठ निर्वाचन क्षेत्रों- बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट (सुरक्षित), वर्द्धमान पूर्व (सुरक्षित), वर्द्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर (सुरक्षित) और बीरभूम में कुल 1,34,56,491 मतदाता सोमवार को 68 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।