{"_id":"5cc57462bdec22075d238420","slug":"lok-sabha-chunav-2019-eight-seats-of-west-bengal-to-go-through-polls-in-fourth-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019- चौथे चरण में पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा सीटों पर होगा मतदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव 2019- चौथे चरण में पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
Sun, 28 Apr 2019 04:39 PM IST
Prachi Priyam
भाषा,कोलकाता
भाषा,कोलकाता
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 28 Apr 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
मतदान करने आए मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा क्षेत्रों पर सोमवार को चौथे चरण के मतदान के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इस चरण में कुल 68 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला होना है। सभी आठ सीटों बहरामपुर, कृष्णनगर, राणाघाट, बर्दवान पूर्व, बर्दवान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और वाम मोर्चा के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला है। इनमें से राणाघाट, बर्दवान पूर्व, बोलपुर अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने बताया कि इन आठ संसदीय क्षेत्रों में एक करोड़ 34 लाख मतदाता 68 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय बलों की कुल 580 कंपनियां तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन
आठ संसदीय सीटों पर शनिवार शाम प्रचार अभियान समाप्त हो गया। इन सीटों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोड शो और जनसभाएं की।
विज्ञापन