फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: EC noticed Rahul Gandhi for violation of code of conduct in Amethi

अमेठी में बिना इजाजत दीवार पर लगाया बैनर, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को भेजा नोटिस

Fri, 19 Apr 2019 01:21 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 19 Apr 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: EC noticed Rahul Gandhi for violation of code of conduct in Amethi
राहुल गांधी - फोटो : Twitter Congress @INCIndia

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी किया है। आयोग ने उनसे अमेठी में एक मकान की दीवार पर 'न्याय' योजना के दावे के प्रचार संबंधी बैनर लगाने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आयोग का कहना है कि यह बैनर मकान मालिक के आदेश के बिना लगाया गया था। आयोग ने 24 घंटे के अंदर उनसे जवाब मांगा है।

विज्ञापन

चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक कोई भी राजनीतिक पार्टी मकान मालिक के अनुमति के बिना अपने प्रचार के लिए किसी भी निजी मकान की दीवार पर अपनी पार्टी का पोस्टर या बैनर नहीं लगा सकती है। कांग्रेस पार्टी ने मकान मालिक के अनुमति के बिना ही न्याय योजना का बैनर अमेठी के एक निजी मकान की दीवार पर लगाया था।जिसके लिए चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी उत्तर प्रदेश की वीआईपी लोकसभा सीट है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से चौथी बार चुनावी मैदान में हैं। वो पहली बार यहां से 2004 में चुनाव लड़कर संसद पहुंचे थे।अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही हैं। अमेठी लोकसभा सीट पर करीब तीन लाख मुस्लिम मतदाता हैं, जो चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed