{"_id":"5ccdbf30bdec22070518c21f","slug":"lok-sabha-chunav-2019-ec-gives-clean-chit-to-pm-modi-over-his-speech-at-patan-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने मोदी को एक और मामले में दी क्लीन चिट, पाटन में दिया था ये बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव आयोग ने मोदी को एक और मामले में दी क्लीन चिट, पाटन में दिया था ये बयान
Sat, 04 May 2019 10:11 PM IST
Abhishek Singh
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 04 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात के पाटन में चुनाव प्रचार के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाला बयान देने मामले में क्लीन चिट देते हुए इस बारे में की गई शिकायत को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
आयोग के सूत्रों के अनुसार आयोग ने शनिवार को गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) की रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस द्वारा की गई शिकायत को गलत करार दिया है। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मोदी द्वारा 21 अप्रैल को पाटन में चुनाव प्रचार के दौरान सेना का जिक्र करने वाला बयान देकर चुनाव आयोग के परामर्श और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में गुजरात के सीईओ से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई थी। सीईओ की रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने इस मामले में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से जुडे़ विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जांच के आधार पर शिकायत को सही नहीं पाया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार सीईओ की रिपोर्ट में मोदी के भाषण से चुनाव आचार संहिता या आयोग के दिशानिर्देशों और परामर्श का उल्लंघन होने की पुष्टि नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मोदी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की पांच अन्य शिकायतों को आयोग गलत बताते हुए उन्हें क्लीन चिट दे चुका है। इनमें लातूर और वर्धा में मोदी के भाषणों में सेना के शौर्य का जिक्र चुनावी लाभ के लिए करने की शिकायत की गई थी।