फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Congress targets PM Modi over his interview taken by Akshay Kumar

इंटरव्यू को लेकर राहुल का मोदी पर तंज, हकीकत रूबरू हो तो नही चलती अदाकारी...

Wed, 24 Apr 2019 08:25 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 24 Apr 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Congress targets PM Modi over his interview taken by Akshay Kumar
राहुल गांधी - फोटो : ANI

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा लिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साक्षात्कार पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने भी वीडियो के बहाने कटाक्ष किया है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा- हकीकत रूबरू हो तो अदाकारी नहीं चलती। जनता के सामने, चौकीदार मक्कारी नहीं चलती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि लगता है मोदी अब राजनीतिक जगत से फिल्म जगत का रुख करने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि साक्षात्कार में एक विफल राजनीतिज्ञ ने अक्षय कुमार से अच्छा अभिनेता बनने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।


सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि अक्षय कुमार जी बहुत अच्छे अभिनेता हैं। एक विफल राजनीतिज्ञ अब अक्षय कुमार से अच्छा अभिनेता बनने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अक्षय कुमार जी से अच्छे अभिनेता कैसे बन पाएंगे? उन्होंने कहा, अब हो सकता है कि मोदी जी ने अब राजनीतिक जगत से फिल्म जगत में जाने का मन बना लिया हो क्योंकि आजकल बायोपिक का दौर चल रहा है। 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अक्षय कुमार ने साक्षात्कार लिया है। इसमें पीएम मोदी ने तमाम गैर राजनीतिक बातें बताईं और अपने जीवन की कई दिलचस्प कहानियां बयां की हैं।  

इसी दौरान अक्षय ने जब मोदी की नींद के बारे में पूछा कि क्या आप 3 या 4 घंटे ही क्यों सोते हैं? इस पर पीएम ने कहा- राष्ट्रपति ओबामा पहली बार मेरी नींद पर उलझ गए। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं और वो जब भी मिलते हैं पूछते हैं- नींद बढ़ाई या नहीं'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed