फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019: Congress changes profile picture of twitter handle

गोडसे पर मचे सियासी संग्राम के बीच कांग्रेस ने ट्विटर की प्रोफाइल में लगाई गांधी की फोटो 

Fri, 17 May 2019 10:33 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 17 May 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: Congress changes profile picture of twitter handle
कांग्रेस ट्विटर प्रोफाइल - फोटो : Social Media

नाथूराम गोडसे पर मचे सियासी संग्राम के बीच आखिरी चरण का प्रचार खत्म होते ही कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल की तस्वीर बदल दी है। कांग्रेस ने प्रोफाइल में महात्मा गांधी की फोटो लगा दी है। गोडसे को देशभक्त बताने के साध्वी प्रज्ञा के बयान के बाद भाजपा-कांग्रेस में सियासी जंग जारी है और इसे भुनाने की पूरी कोशिश हो रही है।  

विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस के ट्विटर प्रोफाइल फोटो में हाथ के पंजे की तस्वीर थी जो कांग्रेस का चुनाव चिन्ह है। ट्विटर पर फोटो बदलने के साथ ही कांग्रेस ने लोगों से उसे वोट देने की अपील भी की है।
विज्ञापन


सिर्फ फोटो ही नहीं, कांग्रेस ने वीडियो का भी इस्तेमाल किया है। कांग्रेस ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसका टाइटल है- Who Killed Gandhi Ji? ( गांधी जी को किसने मारा?) इसमें 
विज्ञापन
विज्ञापन

महात्मा गांधी के सामने खड़े नाथूराम गोडसे की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो लगाई गई है। इसमें नाथूराम के हाथ में पिस्तौल दिखाई दे रही है। इस वीडियो में लोगों से बात की गई है कि वो गाधी जी के बारे में क्या सोचते हैं और नाथूराम के बारे में क्या।


एक और ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा है- गांधी जी के हत्यारे को देशभक्त बताने वाली प्रज्ञा ठाकुर महात्मा गांधी के सिद्धान्त "सत्याग्रह" की प्रतीक कभी नहीं हो सकती। लेकिन भाजपा के दोगले चरित्र के लिए यह नई बात नहीं है, क्योंकि #ModiHaiTohGodseHai


पीएम ने की निंदा

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने साध्वी प्रज्ञा के 'देशभक्त गोडसे' वाले बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा,  "गांधी जी या गोडसे के बारे में जो बयान दिए गए हैं वो बहुत खराब हैं और समाज के लिए बहुत गलत हैं। ये अलग बात है कि उन्होंने माफी मांग ली है, लेकिन मैं उन्हें मन से कभी माफ नहीं कर पाऊंगा।"



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed