फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: BJP panel meets EC alleging Rahul Gandhi for foul language against PM Modi

भाजपा ने राहुल को बताया कांग्रेस के 'गाली गैंग' का मुखिया, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग

Fri, 12 Apr 2019 03:46 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Fri, 12 Apr 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: BJP panel meets EC alleging Rahul Gandhi for foul language against PM Modi
भाजपा ने चुनाव आयोग से की राहुल की शिकायत - फोटो : ANI
भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मिलकर राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा,
विज्ञापन

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी असंसदीय भाषा बोलकर सारी हदें पार कर दी हैं। वह कांग्रेस के 'गाली गैंग' के मुखिया हैं। हमने मांग की है कि उनके बयानों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।" 

विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार झूठा और मनगढ़ंत बयान देकर लोगों को गुमराह करने की साजिश में लगे हुए हैं । जिस तरह के झूठे, बेबुनियाद और भाषा की मर्यादा को तार तार करने वाले बयान कांग्रेस एवं उसके अध्यक्ष की ओर से आ रहे हैं, वह न केवल चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन है बल्कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धज्जियां उड़ाने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का झूठ ‘वन वे’ है जबकि भाजपा का सच ‘हाई वे’ है और लोगों के सामने अब कांग्रेस का झूठ बेनकाब हो गया है। नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रही है, उससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस नेताओं में गाली देने की होड़ लगी है । 


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, ऐसे में वह तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसी स्थिति में भाजपा ने प्रधानमंत्री के प्रति ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की और कार्रवाई करने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed