{"_id":"67d0788e2fdc989772068b1d","slug":"login-issues-in-irctc-app-users-express-frustration-on-social-media-after-recent-update-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"IRCTC: आईआरसीटीसी एप में लॉग इन की समस्या, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताई नाराजगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IRCTC: आईआरसीटीसी एप में लॉग इन की समस्या, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताई नाराजगी
Tue, 11 Mar 2025 11:23 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:23 PM IST
सार
IRCTC: आईआरसीटीसी एप के हालिया अपडेट के बाद कई यूजर्स को लॉग इन करने में दिक्कतें आ रही हैं। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इस समस्या को लेकर शिकायत की और आईआरसीटीसी से समाधान की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : आईस्टॉक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के एप में अपडेट के बाद कई यूजर्स को लॉग इन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि वे अपने खाते में लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं।
अजसल जमान नाम के एक 'एक्स' यूजर ने आईआरसीटीसी और रेलवे सेवा को टैग करते हुए अपने पोस्ट में लिखा,' मैं काफी समय से टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट का इस्तेमाल कर रहा हूं। लेकिन यह काफी समय तक खुल नहीं पाता। जब भी मैं एप खोलने की कोशिश करता हूं, तो यह सर्वर से कनेक्ट न हो पाने की बात कहता है। यह सार्वजनिक क्षेत्र की किसी कंपनी की सबसे खराब एप बन गई है।
जमान के पोस्ट के जवाब में एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, भाई यही मामला है, मैं भी आईआरसीटीसी खाते में लॉग इन नहीं कर पा रहा हूं, जैसा कि आपने तस्वीरों में बताया है, मुझे लगता है कि यह कोई बग या अन्य समस्या हो सकती है, उन्हें इसका समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन
Varanasi News : होली पर रेलयात्रियों के लिए रेलवे का तोहफा ; मुंबई के लिए दो स्पेशल ट्रेनें
एक अन्य यूजर ने भी आईआरसीटीसी को टैग करते हुए लिखा, मैं पिछले कुछ घंटों से अपने आईआरसीटीसी खाते में लॉग इन नहीं कर पा रहा हूं। क्या आप कृपया इस समस्या का समाधान कर सकते हैं? करमजीत सिंह नाम के यूजर ने पूछा, आज आईआरसीटीसी लॉग इन काम नहीं कर रहा है?
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन