फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Locust swarm can eat 35 thousand people in a day

एक दिन में 35 हजार लोगों का खाना चट कर सकती हैं टिड्डियां

Sun, 28 Jun 2020 04:05 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला नेटवर्क, नर्द दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नर्द दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sun, 28 Jun 2020 04:05 AM IST
विज्ञापन
Locust swarm can eat 35 thousand people in a day
टिड्डा - फोटो : Pixabay

टिड्डियां बेहद तेजी से आगे बढ़ती हैं और एक दिन में ये 150 किमी के दायरे में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ये अपने वजन से ज्यादा खाती हैं। एक वर्ग किमी में फैले टिड्डियों के दल में करीब 4 करोड़ टिड्डियां होती हैं, जो एक दिन में 35,000 लोगों का खाना चट कर सकती हैं।

विज्ञापन


वन विभाग के कर्मचारियों को डीजे, ड्रम और ढोल बजाने को कहा
दिल्ली के श्रम और विकास मंत्री गोपाल राय द्वारा बुलाई गई इस आपात बैठक में हिस्सा लेने वाले अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण दिल्ली के असोला भाटी इलाके में टिड्डियों का समूह पहुंच चुका है। कृषि विभाग ने इस बारे में एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन


मंत्री ने वन विभाग के कर्मचारियों को भी डीजे, ड्रम और ढोल बजाने को कहा है, ताकि टिड्डियों को भगाया जा सके। साथ ही कृषि विभाग के कर्मचारियों को गुरुग्राम से सटे इलाकों का मुआयना करने को भी कहा है। बैठक में दक्षिण दिल्ली और पश्चिम दिल्ली जिले के जिलाधिकारी, कृषि विभाग के अफसर, विकास सचिव, संभागीय आयुक्त और निदेशक शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पलवल की ओर बढ़ा दल

टिड्डी चेतावनी संगठन, कृषि मंत्रालय से जुड़े के़ एल गुर्जर ने कहा, टिड्डी दल पश्चिम से पूर्व की ओर आए। सुबह गुरुग्राम में प्रवेश करने के बाद टिड्डी दल बाद में हरियाणा के पलवल की ओर बढ़ गया। गुरुग्राम के अनेक निवासियों ने ऊंची इमारतों से टिड्डियों के पेड़-पौधों पर और मकानों की छतों पर छा जाने के वीडियो साझा किए।

गुरुग्राम और और रेवाड़ी में टिड्डियों के दल के पहुंचने के बाद हरियाणा सरकार ने हाई-अलर्ट जारी किया है और ट्रैक्टर पर दवा छिड़कने वाली मशीन लगाने समेत सभी जरूरी उपाय किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

राजस्थान के एक गांव में चौथी बार टिड्डियों का हमला

राजस्थान के चोमू शहर के एक गांव में टिड्डियों ने चौथी बार हमला किया है। इसके चलते किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। एक किसान शीशपाल ने बताया कि टिड्डियों ने हमारी फसलों और चारे को बेहद नुकसान पहुंचाया है।

हमने राज्य सरकार से राहत की अपील की है। डेढ़ महीने पहले पाकिस्तान से आई इन टिड्डियों ने राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, गंगानगर में फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed