फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Locust Control Campaign Continues Center sprayed 15 lakhs and states sprayed 133 lakh hectares

टिड्डी नियंत्रण अभियान जारी, केंद्र ने 1.5 लाख और राज्यों ने 1.33 लाख हेक्टेयर में किया छिड़काव

Sat, 11 Jul 2020 10:03 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 11 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Locust Control Campaign Continues Center sprayed 15 lakhs and states sprayed 133 lakh hectares
टिड्डी दल - फोटो : अमर उजाला

टिड्डी नियंत्रण उपायों के तहत केंद्र सरकार की ओर से 11 अप्रैल से अब तक 1.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में अभियान संचालित किए गए हैं। एक सरकारी बयान में शनिवार को कहा गया है कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के दिशा-निर्देशानुसार, टिड्डी नियंत्रण अभियान सतत् रूप से चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


बयान के अनुसार इस अभियान की शुरूआत राजस्थान से 11 अप्रैल को हुई। सरकार के टिड्डी चेतावनी संगठन के विभिन्न टिड्डी सर्किल कार्यालयों द्वारा नौ जुलाई तक राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 1,51,269 हेक्टेयर क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण किया गया है। राज्य सरकारों द्वारा भी टिड्डी नियंत्रण अभियान संचालित किया जा रहा है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हरियाणा और बिहार सरकारों ने नौ जुलाई तक 1,32,660 हेक्टेयर क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण किया है। 
विज्ञापन


छिड़काव के काम में ड्रोन का उपयोग किया जा रहा
सरकार द्वारा किए गए पहल का ब्यौरा देते हुए कृषि मंत्रालय ने कहा कि 9-10 जुलाई की मध्यरात्रि में राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, झुझनूं, सीकर और करौली जिलों में टिड्डी नियंत्रण अभियान चलाया गया। इसके अलावा गुजरात के भुज जिले और उत्तर प्रदेश के औरैया व इटावा जिलों में टिड्डी नियंत्रण अभियान चलाया गया। 9-10 जुलाई की मध्यरात्रि में राज्य के कृषि विभागों ने राजस्थान के अलवर जिले में और उप्र के औरैया व इटावा जिलों में टिड्डी नियंत्रण अभियान चलाया, जहां टिड्डियों का छोटा और बिखरा हुआ समूह था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि मौजूदा समय में दवा छिड़काव करने वाले वाहनों के साथ 60 टिड्डी नियंत्रण दल राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में तैनात किए गए हैं तथा 200 से अधिक की संख्या में केंद्र सरकार के कर्मियों को टिड्डी नियंत्रण अभियान में लगाया गया है। इसके अतिरिक्त 20 छिड़काव करने वाले उपकरण भी प्राप्त किए गए हैं। दुर्गम क्षेत्रों व ऊंचे पेड़ों वाले इलाकों में टिड्डियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए, कीटनाशकों का छिड़काव करने के काम में 15 ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। एक ड्रोन चार घंटे में 70 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर कर सकता है। 

पीली टिड्डियों के दल सक्रिय
राजस्थान में निर्धारित रेगिस्तानी क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण के लिए एक 206-बी 3 हेलीकॉप्टर हवाई छिड़काव तैनात किया गया है। टिड्डी नियंत्रण में हवाई छिड़काव के लिए वायु सेना ने भी एमआई-17 हेलीकॉप्टर का उपयोग करके परीक्षण किया है तथा परिणाम उत्साहजनक हैं।

 
बयान में कहा गया है कि राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, झुंझनू, सीकर,और करौली जिलों में, गुजरात के भुज इलाके तथा उत्तर प्रदेश के औरैया एवं इटावा जिलों में अपरिपक्व गुलाबी टिड्डियों और वयस्क पीली टिड्डियों के दल सक्रिय हैं। पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में ये दल मानसून की शुरुआत के साथ राजस्थान में लौटेंगे, और जिनके, लगभग जुलाई के मध्य में अफ्रीका, ईरान और पाकिस्तान से आने वाले अन्य टिड्डी दलों में शामिल होने की संभावना है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर टिड्डियों का प्रजनन शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed