{"_id":"57a368bc4f1c1ba8672b886c","slug":"lockheed-martin-ready-to-manufacture-f-16-jets-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी कंपनी भारत में बनाना चाहती है एफ-16 लड़ाकू विमान ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेरिकी कंपनी भारत में बनाना चाहती है एफ-16 लड़ाकू विमान
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Fri, 05 Aug 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की लड़ाकू जेट बनाने वाली कंपनी लॉकहीड मार्टिन भारत में एफ-16 लड़ाकू विमान बनाना चाहती है। कंपनी भारत में ही अपना मुख्य कारखाना बनाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने औपचारिक प्रस्ताव भी दिया है।
विज्ञापन
लॉकहीड मार्टिन के प्रस्ताव का भारत का रक्षा मंत्रालय मूल्यांकन कर रहा है। कंपनी के उपाध्यक्ष जोर्ज स्टेनडिरिज का कहना है कि कंपनी ने ऐसा प्रस्ताव पहले किसी को भी नहीं दिया।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि हमारे आधुनिक एफ-16 लड़ाकू विमान बनाने का प्रस्तव हमने भारत को दिया है। लॉकहीड मार्टिन कंपनी का मुख्य कारखाना इस समय अमेरिका के टेक्सास में है।
विज्ञापन
हालांकि कंपनी चाहती है कि भारतीय वायुसेना की ओर से कंपनी को एफ-16 विमान का ऑर्डर दिया जाए। हाल ही में इसी एफ-16 को अमेरिका से हासिल करने के लिए पाकिस्तान ने काफी जद्दोजहद की थी लेकिन अमेरिका के सांसदों के विरोध के बाद पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान नहीं दिए गए।