फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lockdown extended in India: Know how coronavirus infection spread during two previous lockdowns

जनता कर्फ्यू से अब तक, 40 दिनों में कहां तक पहुंचा भारत में कोरोना का संक्रमण?

Fri, 01 May 2020 08:05 PM IST
प्रदीप पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Fri, 01 May 2020 08:05 PM IST
सार

  • पहले लॉकडाउन के दिन भारत में थे 536 मामले
  • दूसरे लॉकडाउन में 34,000 से अधिक हुए संक्रमित
  • 4 मई से लागू होगा लॉकडाउन 3.0

विज्ञापन
Lockdown extended in India: Know how coronavirus infection spread during two previous lockdowns
अहमदाबाद में कोरोना की जांच के लिए नमूने एकत्र करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

विस्तार

गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 3.0 की घोषणा कर दी है जो कि चार मई से प्रभावी होगा और 17 मई तक रहेगा। देश में लॉकडाउन की शुरुआत 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के साथ हुई थी और उसके ठीक दो दिन बाद यानी 24 मार्च को 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई। इस दौरान लोगों का घर से बाहर निकलना वर्जित हो गया। रेल और हवाई सेवाएं बंद कर दी गई। सफर के सभी तरह के साधनों पर पाबंदी लगा दी गई है।

विज्ञापन


24 मार्च को 536 थी कोरोना संक्रमितों की संख्या
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को जब पहले लॉकडाउन की घोषणा की तो उस समय तक देश में कोरोना वायरस से सिर्फ 536 लोग संक्रमित थे और 10 लोगों की मौत हो गई थी। पहला लॉकडाउन 21 दिनों के लिए यानी 14 अप्रैल तक के लिए लगा था।
विज्ञापन


वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक इन 21 दिनों में देश में लॉकडाउन के बावजूद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11,487 पहुंच गई और 393 लोगों की मृत्यु हो गई। यानी महज 21 दिनों में कोरोना संक्रमण का मामला 536 से 11,487 पहुंच गया। औसत देखें तो 21 दिनों में केस दोगुने से भी ज्यादा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन 2.0
14 अप्रैल को लॉकडाउन 1.0 खत्म होते ही 3 मई तक के लिए लॉकडाइन 2.0 की घोषणा की गई। इस दौरान 30 अप्रैल तक कोरोना का मामला 34 हजार के आंकड़े को पार कर गया। 30 अप्रैल तक भारत में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 30,863 पहुंच गई और 1,154 लोगों की जान चली गई, हालांकि इस दौरान 8,889 लोग ठीक भी हुए।

कोरोना: जानें कितना खतरनाक है आपका जिला, देशभर के रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन की सूची जारी

केवल अप्रैल महीने की बात करें तो 1-30 अप्रैल के बीच भारत में 33,446 मामले सामने आए, 8,245 लोग ठीक हुए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई और 1,119 लोगों की मृत्यु हुई। अब आप खुद अंदाजा लगा लीजिए कि लॉकडाउन के बाद ही संक्रमण इतनी तेजी से फैला रहा है तो यदि लॉकडाउन नहीं होता तो भारत की स्थिति क्या होती?


लॉकडाउन 3.0
तीन मई को लॉकडाउन 2.0 खत्म हो रहा है लेकिन उससे पहले लॉकडाउन 3.0 की घोषणा कर दी है। लॉकडाउन 3.0 को दो हफ्तों के लिए लागू किया गया है जो कि चार मई से शुरू होकर 17 मई को खत्म होगा। गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 3.0 के आदेश में कुछ संशोधन किया है जिसके तहत देश को तीन जोन में बांटा गया है जिनमें रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन शामिल हैं। यह पहला मौका है जब लॉकडाउन की घोषणा पीएम मोदी ने नहीं की है। इससे पहले दोनों लॉकडाउन की घोषणा पीएम मोदी ने ही की थी।

लॉकडाउन बढ़ाने के साथ ही गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है कि ग्रीन और ऑरेंज जोन में कुछ राहतें दी जाएंगी वहीं, रेड जोन में कोई छूट नहीं दी जाएगी। रेड जोन और कंटेनमेंट क्षेत्र के बाहरी इलाकों में देश भर में प्रतिबंधित गतिविधियों के अलावा कुछ अतिरिक्त गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। इनमें साइकिल रिक्शा और ऑटो रिक्शॉ, टैक्सी, ऑनलाइन कैब सेवा, जिले के अंदर और जिलों के बीच बसें, नाई की दुकान, स्पा और सलून आदि सेवाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed