फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lockdown effects on temperature,there is no chance of more heat in this summer

खुशखबर: इस बार नहीं पड़ेगी सूरज के तपिश की मार, नहीं हैं ज्यादा गर्मी के आसार

Wed, 13 May 2020 04:58 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 13 May 2020 04:58 AM IST
विज्ञापन
Lockdown effects on temperature,there is no chance of more heat in this summer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

देश में अब तक गर्मी का प्रकोप शुरू नहीं होने और अत्यधिक बारिश होने के कारण इस बार गर्मी का मौसम असामान्य रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में मार्च में गर्मी शुरू हो जाती है और अप्रैल-मई में यह अपने चरम पर पहुंच कर जून के पहले हफ्ते तक यह  स्थिति लगातार बनी रहती है। इनके अलावा राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना भी गर्म क्षेत्रों में आता है, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्म इलाकों में भी इस बार तापमान के सामान्य से कम रहने का अनुमान है। मालूम हो कि पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान 50 डिग्री से ऊपर पहुंच जाता है। इसके उलट 1 मार्च से 11 मई के बीच देश में 25 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पुणे रेंज के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ओपी श्रीजीत ने कहा कि मार्च में सामान्य से 47 फीसदी ज्यादा बारिश हुई, वहीं अप्रैल में 8 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि यह सामान्य घटना नहीं है।
विज्ञापन


वहीं निजी एजेंसी स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि अप्रैल में आमतौर पर गर्मी के दो चरण होते हैं। आईएमडी ने तापमान के सामान्य से 5-6 डिग्री ऊपर होने पर उस स्थिति को गर्मी और तापमान के सामान्य से 7 डिग्री ऊपर पहुंचने पर उसे गंभीर गर्मी का प्रकोप घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमडी राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान की प्रमुख सती देवी ने कहा है कि गुजरात में अप्रैल में तेज गर्मी की शुरुआत हुई थी, लेकिन उसका ज्यादा असर नहीं हुआ। इस महीने राजस्थान के कुछ हिस्से में तापमान 40 के पार पहुंचा, लेकिन पश्चिमी  विक्षोभ के कारण बारिश से तापमान नीचे चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed