{"_id":"65e02da178425f94830eeb1f","slug":"locals-sandeshkhali-celebrate-arrest-tmc-leader-shajahan-sheikh-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sandeshkhali: संदेशखाली के मुख्य आरोपी शाहजहां की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sandeshkhali: संदेशखाली के मुख्य आरोपी शाहजहां की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई
Thu, 29 Feb 2024 12:39 PM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संदेशखाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संदेशखाली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:39 PM IST
सार
संदेशखाली कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर दूर है। यह क्षेत्र सुंदरबन की सीमा पर स्थित, नदी किनारे बसा है। शाजहान शेख और उनके समर्थकों के खिलाफ यौन शोषण और जमीन हड़पने के आरोपों को लेकर एक महीने से अधिक समय से यहां विरोध प्रदर्शन चल रहा था।
विज्ञापन
टीएमसी नेता शाहजहां शेख
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संकटग्रस्त संदेशखाली में स्थानीय लोगों ने गुरुवार को आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी का जश्न मनाया। शाहजहां पर महिलाओं के साथ यौन शोषण और जमीन पर कब्जा करने का आरोप था। सभी ने इलाके में खूब मिठाइयां बांटीं। बता दें कि टीएमसी नेता शेख शाहजहां को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज गया है। आरोपी को पश्चिम बंगाल पुलिस निदेशालय, कोलकाता में भवानी भवन लाया गया है।
विज्ञापन
#WATCH | TMC leader Sheikh Shahjahan, who has been remanded to 10-day police custody, brought to West Bengal Police Directorate, Bhabani Bhawan in Kolkata pic.twitter.com/kfm0iCAI3l
— ANI (@ANI) February 29, 2024
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से संदेशखाली इलाके में विरोध प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोग सड़कों पर आ गए और खूब मिठाइयां बांटी और खुशी में झूमने लगे। सभी ने पिछले 55 दिनों से फरार चल रहे शाजहान की गिरफ्तारी का जश्न मनाया।
विज्ञापन
क्या कहते हैं स्थानीय लोग
एक स्थानीय ने कहा, 'हम बहुत खुश हैं कि आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हम बस यही उम्मीद करते हैं कि उसे सलाखों के पीछे डाल दिया जाए और वह इस इलाके में कभी वापस न आए। उसने इलाके के कई लोगों की जिंदगियां बर्बाद कर दी हैं।' इसी तरह एक महिला ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की और कहा, 'हमें उम्मीद है कि उसके अन्य सहयोगियों को भी सलाखों के पीछे डाला जाएगा।'
संदेशखाली कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर दूर है। यह क्षेत्र सुंदरबन की सीमा पर स्थित, नदी किनारे बसा है। शाजहान शेख और उनके समर्थकों के खिलाफ यौन शोषण और जमीन हड़पने के आरोपों को लेकर एक महीने से अधिक समय से यहां विरोध प्रदर्शन चल रहा था।
फैल गई थी क्षेत्र में अशांति
बता दें कि क्षेत्र में शाहजहां और उनके समर्थकों के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने और अधिकारियों से बचने के लिए स्थानीय टीएमसी नेता के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद से यहां अशांति का माहौल उपज गया था।
आरोपी शाजहान शेख को गुरुवार सुबह मिनाखान में एक घर से गिरफ्तार किया गया था, जो कि संदेशखाली द्वीप से लगभग 30 किमी दूर है। पुलिस ने बताया कि शेख कुछ साथियों के साथ घर में छिपा हुआ था।