{"_id":"5ee823828ebc3e42bf77f522","slug":"local-train-ran-for-the-first-time-in-mumbai-after-84-days-of-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: लॉकडाउन के 84 दिनों के बाद पहली बार दौड़ी लोकल ट्रेन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: लॉकडाउन के 84 दिनों के बाद पहली बार दौड़ी लोकल ट्रेन
Tue, 16 Jun 2020 07:12 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 16 Jun 2020 07:12 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Local Train
मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली मुंबई की उपनगरीय सेवाएं (लोकल ट्रेन) 84 दिनों के बाद सोमवार को पहली बार चली। हालांकि, अभी लोकल ट्रेन में मात्र सरकारी कर्मचारी ही सफर कर सकेंगे। आम लोगों को अभी सफर करने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी गजानन महातपुरकर ने बताया कि सोमवार से 162 सेवाएं शुरू की गई हैं, जिसमें अत्यावश्यक सेवा से जुड़े लोगों को ही यात्रा करने की इजाजत दी गई है। वहीं, मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी एके जैन ने बताया कि फिलहाल, 200 सेवाएं शुरू की गई हैं।
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से जारी एक सूची के अनुसार अभी लोकल ट्रेन में मंत्रालय के कर्मचारी, पुलिसकर्मी, बृहन्मुंबई महानगरपालिका के कर्मचारी, बेस्टकर्मी, स्वास्थ्य सेवा, सफाई सेवा आदि यात्रा कर सकेंगे। लेकिन अत्यावश्यक सेवा से जुड़े मीडियाकर्मियों को अभी इनमें यात्रा करने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
लॉकडाउन से पहले मुंबई में प्रतिदिन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ठाणे, कल्याण कर्जत और कसारा के लिए 1776 लोकल ट्रेन और पश्चिम रेलवे की तरफ से चर्च गेट से बांद्रा, अंधेरी, बोरिवली और विरार के बीच 1365 लोकल ट्रेन चलाई जाती थी। इन लोकल ट्रेनों से प्रतिदिन करीब 80 लाख यात्री सफर करते थे।