फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LoC: Pakistan again violated ceasefire firing for the sixth consecutive day Pahalgam terror attack

India vs Pakistan: लगातार हदें पार कर रहा पाकिस्तान; LoC के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी तोड़ा संघर्षविराम

Wed, 30 Apr 2025 07:52 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 30 Apr 2025 07:52 AM IST
सार

पाकिस्तान ने कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। हमारी सेना ने भी इसका उचित जवाब दिया। आइए जानते हैं पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान बार-बार सीजफायर का उल्लंघन क्यों कर रहा है और इसकी क्या वजह हो सकती है...

विज्ञापन
LoC: Pakistan again violated ceasefire firing for the sixth consecutive day Pahalgam terror attack
नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान की बौखलाहट सामने आ गई है। आए दिन उसकी सरकार के मंत्री भारत के हमले की डर की बातें कर रहे हैं। दूसरी ओर सीमा पर उसकी सेना लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है। ताजा मामला बीती रात का है। भारतीय सेना के मुताबिक, 29-30 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना के जवानों ने तेजी से और उचित तरीके से जवाब दिया। सेना ने यह भी बताया कि पाकिस्तान की ओर से किया जा रहा संघर्षविराम उल्लंघन अब सिर्फ एलओसी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन

LoC: Pakistan again violated ceasefire firing for the sixth consecutive day Pahalgam terror attack
LoC - फोटो : ANI

पहलगाम हमले के बाद भारत की सख्त कार्रवाइयों से छटपटा रहे पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है। वह लगातार अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने वाली हरकतें कर रहा है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने 28-29 अप्रैल की रात में कुपवाड़ा और बारामुला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की थी। 27-28 अप्रैल की रात को कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के विपरीत क्षेत्रों से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई थी। 26-27 अप्रैल की रात को तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के पास सीमा पार से पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की थी। ऐसे ही 25-26 अप्रैल की रात और 24 अप्रैल की रात को भी नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना की ओर से फायरिंग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

LoC: Pakistan again violated ceasefire firing for the sixth consecutive day Pahalgam terror attack
LoC - फोटो : ANI

नियंत्रण रेखा के पार ऐसे उल्लंघन बीते छह दिन से किए जा रहे हैं। हालांकि, भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान की ऐसी कायराना हरकत आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक लड़ाई के डर का नतीजा है। उसे हर पल यही डर सता रहा है कि इस बार भारत बालाकोट और पुलवामा हमले के बाद किए गए जवाबी हमले से खतरनाक मोर्चा खोलेगा। इसी बिलबिलाहट में पड़ोसी छटपटा रहा है।

विज्ञापन

LoC: Pakistan again violated ceasefire firing for the sixth consecutive day Pahalgam terror attack
LoC - फोटो : ANI

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की दहशत में पाकिस्तान 
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान डरा हुआ है। वह भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से छटपटा रहा है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। पाकिस्तान कसे डर है कि भारत सर्जिकल और एयर स्ट्राइक से भी खतरनाक ऑपरेशन कर पहलगाम के मासूम लोगों का बदला लेने की तैयारी कर रहा है।

LoC: Pakistan again violated ceasefire firing for the sixth consecutive day Pahalgam terror attack
भारतीय सेना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

आतंकियों ने 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर गोली मार दी थी। इसके बाद से भारत ने कई मोर्चों पर पाकिस्तान की नींदें उड़ा रखी है। सिंधु जल संधि के निलंबन से लेकर पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने तक, भारत ने पाकिस्तान पर कई पाबंदियां लगा दी हैं। पाकिस्तान भी अनरगल बयानबाजी कर रहा है। दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।

हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान को दिए कई झटके
इससे पहले पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए थे। इसमें 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया था। इसके साथ ही एकीकृत चेक पोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया था। इसके अलावा पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति देने पर रोक लगा दी गई थी। भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया था।

LoC: Pakistan again violated ceasefire firing for the sixth consecutive day Pahalgam terror attack
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

बीते दिन पीएम मोदी ने दी थी सख्त चेतावनी
बीते दिन 'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने एक बार फिर से पहलगाम हमले को लेकर दुख जताया था। साथ ही उन्होंने पहलगाम के दोषियों को कड़ी सजा देने की बात दोहराई थी। उन्होंने कहा था कि पहलगाम की घटना ने देशवासियों को पीड़ा पहुंचाई है और इसे लेकर देशवासियों के मन में गहरी पीड़ा है। लोग पीड़ित परिजनों के दर्द को महसूस कर सकते हैं। हर भारतीय का खून आतंक की तस्वीरों को देखकर खौल रहा है। ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी और लोकतंत्र मजबूत हो रहा था। पर्यटकों की संख्या में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हो रही थी और लोगों की कमाई बढ़ रही थी, लेकिन देश के दुश्मनों को और जम्मू कश्मीर के दुश्मनों को ये रास नहीं आया। आतंकी चाहते हैं कि कश्मीर फिर से तबाह हो जाए। इस मुश्किल वक्त में 140 करोड़ देशवासियों की एकता सबसे बड़ा आधार है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमें इस चुनौती का सामना करने के लिए अपने संकल्पों को मजबूत करना है। हमें एक दृढ़ राष्ट्र के रूप में अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत करना है। भारत के लोगों में जो आक्रोश है, वो पूरी दुनिया में हैं। इस आतंकी हमले के बाद दुनियाभर से लगातार संवेदनाएं आ रही हैं। कई राष्ट्राध्यक्षों ने मुझे भी फोन करके पहलगाम की घटना पर दुख जताया है। इस जघन्य तरीके से किए गए आतंकी हमले की सभी ने कठोर निंदा की है। पूरा विश्व आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देश के साथ खड़ा है। मैं पीड़ित परिवारों को भरोसा देता हूं उन्हें न्याय मिलेगा...और न्याय मिलकर रहेगा। इस हमले के दोषियों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed