फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LJP delegation met former President Kovind and supported one nation, one election updates in hindi

Updates: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से लोजपा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, एक राष्ट्र-एक चुनाव पर किया समर्थन

Fri, 26 Jan 2024 05:09 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 26 Jan 2024 05:09 AM IST
सार

एक राष्ट्र एक चुनाव की उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद ने लोक जन शक्ति पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। गुरुवार को समिति अध्यक्ष कोविंद के साथ बैठक के दौरान पशुपति कुमार पारस ने योजना पर अपनी पार्टी का पूरा समर्थन देने की प्रतिबद्धता जताई।

विज्ञापन
LJP delegation met former President Kovind and supported one nation, one election updates in hindi
रविवार की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और एक राष्ट्र एक चुनाव की उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद ने लोक जन शक्ति पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। गुरुवार को समिति अध्यक्ष कोविंद के साथ बैठक के दौरान पशुपति कुमार पारस ने योजना पर अपनी पार्टी का पूरा समर्थन देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि इससे देश के साथ-साथ राजनीतिक दलों के भी अनावश्यक खर्चों पर रोक लग सकती है। लोजपा के प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के अध्यक्ष प्रिंस राज, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के प्रवक्ता संजय सर्राफ और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के महासचिव रामजी सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन

कमाठीपुरा इलाके के रेस्तरां में लगी आग
महाराष्ट्र के एक रेस्तरां में गुरुवार देर रात आग लग गई। घटना ग्रांट रोड के कमाठीपुरा इलाके की है। मुंबई अग्निशमन सेवा ने बताया कि आग रात दो बजे लगी थी। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन

 

केंद्रीय मंत्री प्रमाणिक को हत्या के प्रयास मामले में अग्रिम जमानत

कलकत्ता हाईकोर्ट की जलपाईगुड़ी सर्किट पीठ ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक को हत्या के प्रयास के मामले में अग्रिम जमानत दे दी। उनके खिलाफ 2018 में केस दर्ज किया था। जस्टिस चित्तरंजन दास और जस्टिस पार्थसारथी सेन की खंडपीठ ने उन्हें एक पखवाड़े के भीतर निचली अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने का भी निर्देश दिया। प्रमाणिक ने हाईकोर्ट के निर्देश पर जलपाईगुड़ी सर्किट पीठ का रुख किया। केंद्रीय मंत्री ने जलपाईगुड़ी पीठ के  समक्ष अग्रिम जमानत की अर्जी दायर की थी। खंडपीठ ने उन्हें मामले में जांचकर्ताओं के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया।  


 

कर्नाटक में 13 हजार कर्मियों को ओपीएस, अधिसूचना जारी

कर्नाटक सरकार ने घोषणा की है कि वह 2006 के बाद भर्ती हुए करीब 13 हजार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) में शामिल करेगी। सरकार ने इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को सोशल मीडिया पर कहा कि हमने राज्य के उन कर्मचारियों की मांग पूरी की है, जो नई पेंशन योजना के विरोध में हड़ताल पर चले गए थे।  


 

हिंदू देवी-देवताओं पर वाम विधायक की अभद्र टिप्पणी, मांगी माफी

केरल में एक वामपंथी विधायक की भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया। हालांकि, त्रिशूर विधानसभा सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के विधायक पी बालाचंद्रन ने फेसबुक से पोस्ट को हटा लिया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पुरानी पोस्ट थी, लेकिन इससे भगवान राम के भक्तों को जो पीड़ा हुई उसके लिए उन्हें खेद है। मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

भर्ती घोटाला : सीबीआई ने टीएमसी के दो पार्षदों से की पूछताछ
पश्चिम बंगाल के प्राथमिक स्कूलों में भर्ती में अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के दो पार्षदों से बृहस्पतिवार को पूछताछ की। सीबीआई ने बुधवार को दो तृणमूल नेताओं बप्पादित्य दासगुप्ता और देबराज चक्रवर्ती को समन जारी कर पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा था। एक अधिकारी ने बताया कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि स्कूल की नौकरियों में अनियमितताओं से उन दोनों को किस तरह फायदा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed